बिलासपुर, स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी , जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कांग्रेस भवन में संयुक्त प्रेस वार्ता में सरकार पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम आदमी को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है , कांग्रेस जनहित में इसके खिलाफ जनांदोलन करेगी लोगो से घर घर जाकर लोगो से फार्म भरवाएंगे, जो भी परेशान हो गा हमारे साथ खड़ा , सरकार छूट नहीं दे रही है रीडिंग हर महीने नहीं होने से छूट स्लैब बदल जाता है और आम गरीब जनता बिजली बिल की मार झेल रही है , यूपी और तमिलनाडु में स्मार्ट मीटर को बैन कर दिया गया है जबकि यूपी में बीजेपी की सरकार है जब सरकार अपनी पार्टी के सरकार में इसको लागू नहीं कर रही है छत्तीसगढ़ में क्यों ये स्मार्ट मीटर नहीं अदानी मीटर है अडानी की जेब भरने के लिए सरकार ने इसको लाया है , सिद्धांशु ने इस मामले में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करा कर ही दम लेगी, केंद्रीय मंत्री खट्टर कहते है स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है और अधिकारी जरूरी बता रहे है, इससे तो लगता है केंद्रीय मंत्री से अधिकारी बड़ा है, जिला अध्ययन एक वॉटसएप नंबर शिकायत के लिए जारी किया है जिसमें शिकायत मिलने पर कांग्रेसी उनके घर जाकर समस्या सुनेंगे और फार्म भरवाएंगे,पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि किसी भी योजना को लागू करने के लिए सरकार जनसुनवाई करती है लेकिन इस मामले में सरकार ने थोप दिया, लोगो के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है ऐसे लोगो को बिल कैसे मिलेगा, मेरे घर की लाइट छह घंटे बंद रही एप नहीं होने की वजह से बिल नहीं आया, जनता स्मार्ट मीटर से परेशान हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे और केशरवानी दोनों मौजूद थे