बिलासपुर ,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुये कोटा ब्लॉक के ग्राम खैरझिटी हाई स्कुल ग्राम करगीकला के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल और करगीखुर्द के हाई स्कूल में सरस्वती योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया। इस अवसर पर अटल श्रीवास्तव के साथ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षद पार्षद प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच पंच एवं विधायक प्रतिनिधिगण तथा शाला प्रबंधन के प्राचार्य एवं शिक्षक छात्र-छात्राए बड़ी संख्या में शामिल हुई।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत जोगीपुर करका में गोदाम भवन निर्माण ग्राम नकटाबांधा में सीसी रोड शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमि पूजन किया। सायकल वितरण के अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा के लिए सतत प्रयास करना विधायक के रूप में मेरी प्राथमिकता है। स्कूल में आकर आप सबके बीच अपने को पाकर अच्छा लगता है। प्राचार्य व शिक्षा अधिकारी यह प्रयास करे की छात्र-छात्राओं के लिए चल रही शासन के योजनाओं का लाभ पूरी तरह से मिले। उन्होंने छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
प्रवास के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरूण त्रिवेदी कार्यकर्ताओ सभी पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्षों के साथ शामिल रहें।