बिलासपुर, नूतन चौक के अपना मार्ट में सामना खरीदते समय बिलिंग पर आम आदमी ध्यान रखे , ज्यादा बिलिंग किया फिर शिकायत पर बिल सुधारा, शिकायत पर सेल्स मेन बोला बाद में भी बिल दिखा कर इसे वापस ले सकते थे ,जबकिर आज समान खरीदने के बाद लोग बिल लेते है लेकिन देखते नहीं एक तो छोटे शब्द में लिखा रहता है, जनरली कोई बिल चेक नहीं करता और यहीं ग्राहक की मेहनत की कमाई पर मार्ट वाले हाथ साफ कर देते है, आज कल घर से लोग छोटे बच्चे को भी भेज देते है अगर बिल नहीं देखा तो आपकी मेहनत की कमाई मुफ्त में इनके हाथ चली जाएगी , कोई बच्चा तो पूछेगा नहीं हिसाब किताब और न बिल लेजाने पर घर वाले देखने बस इतने में काम हो गया, नूतन चौक के अपना मार्ट ने एक किलो तुअर दाल जिसका मूल्य 123था उसके आधा किलो का रेट 90रुपए जोड़ा शिकायत पर बोल अरे अंग्रेजों के बनाए शब्द सॉरी सर बोला का अपना काम बना लिया,इससे अपना मार्ट को भी नुकसान हो रहा है उसके ग्राहक ऐसे सेल्समैनों की वजह से कम होते जा रहा है क्यों बात तो फैलती है माउथ पब्लिसिटी होती है , ग्राहक कम इससे अपना मार्ट का नुकसान ज्यादा है। इस घटना से ग्राहक को मानसिक पीड़ा हुई, उसके विशवास ठेस लगी ,और सोचने पर मजबूर हुआ कि दिन भर में कितने ग्राहकों के साथ ऐसा होता होगा, आज का जेन जी कभी हिसाब नहीं करता जेब से पैसे निकाले और और दे दिए , सेल्स मैन सॉरी बोल कर ग्राहक का कम अपना मार्ट का ज्यादा नुकसान कर रहे है , शायद अपना मार्ट का मैनेजमेंट भी ग्राहक सुविधा के मामले में गंभीर नहीं तभी सेल्समैन ऐसे कर रहे है। जो जो लोग नूतन चौक अपना मार्ट से सामान खरीदते अपनर बिल चेक करते रहे।