फ्रांसीसी क्रांति और अब्राहम लिंकन के स्वतंत्रता संबंधी भाषणों से सदियों पहले संत रवि दास ने दुनिया को समानता और समरसता का विचार दिया, धरम लाल कौशिक।

संत शिरोमणि  गुरु रविदास महाराज के 650वेंजयंती वर्ष पर देशव्यापी “समरसता

संकल्प अभियान” की घोषणा के मुख्य बिंदु

संत शि रोमणि श्री गुरु रवि दास महाराज के 650वेंजयंती वर्ष के उपलक्ष्य मेंभाजपा 29 जुलाई

2026 (आषाढ़ पूर्णि मा) से20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णि मा) तक पूरेदेश में“समरसता संकल्पअभि यान” चलाएगी।

संत रवि दास  कि सी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान,पथप्रदर्शक हैं; उनका “बेगम-पूरा” का दर्शन ऐसेसमाज की कल्पना है, जहाँकि सी प्रकार का दुख, पीड़ा या भेदभाव न हो।

फ्रांसीसी क्रांति और अब्राहम लिंकन के स्वतंत्रता संबंधी भाषणों से सदियों पहले गुरु रवि दास महाराज ने दुनिया को समानता और समरसता का वि चार दि या

29 जुलाई को श्री गुरु पूर्णि मा की संध्या पर देशभर के सभी मंदि रों में“समरसता दीप महोत्सव”का भव्य आयोजन होगा।

“कलश वंदन अभि यान” के माध्यम से जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मि ट्टी,से भरे कलश हर प्रदेश, जि ला और मंडल, गाँव स्तर तक पहुँचेंगे।

5 अक्टूबर से5 नवंबर तक डेरा सचखंड बल्लां(जालंधर) सेजन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर,(वाराणसी) तक नि कलेगी  गुरु रवि दास महाराज समरसता यात्रा”।

गुरु रवि दास  द्वारा दि खाया गया मार्ग ही ‘सबका साथ, सबका वि कास, सबका वि श्वास,,सबका प्रयास’ के संकल्प का मूल आधार है; यह अभियान सामाजि क समरसता, राष्ट्रीय एकता,और विकसित भारत के निर्मा ण का व्यापक जनआंदोलन बनेगा।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास महाराज जी के 650वीं जयंती वर्ष पर देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलाया जायेगा।
जिला भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा आयोजित भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि  गुरू रविदास महाराज  किसी एक समाज के संत नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक है। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई को  गुरू पूर्णिमा पर संध्या देश के मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि कलश वंदन अभियान के माध्यम से उनकी जन्म स्थली सीट गोवर्धनपुर (वाराणासी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलश हर प्रदेश जिला मंडल और गांव स्तर तक पहुॅचेगे। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर से 5 नम्बर तक देश सचखंड बल्ला (जालंधर) से जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणासी) तक श्री गुरू रविदास महाराज की समरसता यात्रा निकलेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि गुरू रविदास जी द्वारा दिखाया गया मार्ग ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के संकल्प का मूल आधार है। यह अभियान सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जन आंदोलन बनेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के उद्देश्य संत गुरू रविदास महाराज के समता सामाजिक न्याय मानवता सेवा उद्भाव और सामाजिक समरसता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुॅचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू रविदास महाराज की के जीवन उनके महान विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए समाज में समानता उद्भाव और भाई चारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और आदर्शो के माध्यम से समाज को एकता प्रेम मानवता एवं भेदभाव से मुक्त समाज की प्रेरणा दी। उन्होंने उनके बताये हुए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता एवं सर्वजन कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुॅचाने और एक समता मूलक सशक्त एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके शर्मा, मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय सहित पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ में…
Cresta Posts Box by CP