छात्रों को स्कूल लाने मातापिता से चर्चा कर प्रेरित करे , चोपड़े।

 बिलासपुर,जिले के कोटा विकास खंड के  जंजीरडीह स्कूल पहुंचे,शिक्षा विभाग के   एस. जी.चोपड़े(सहायक संचालक),  पी. दाशरथी (सहायक संचालक)  ए. के. मेहता(सेवानिवृत्त MIS प्रशासक)  आर. के. चारी (सेवानिवृत्त प्राचार्य),  एन. एस. राजपूत (सेवानिवृत्त प्राचार्य) का विद्यालयपहुंचे। विद्यालय के बच्चों को थाली और बिस्किट प्रदान किए। बच्चों में उत्साह का का माहौल रहा, छात्र- छात्राओं में खुशी छा गई।

 चोपड़े  द्वारा सभी बच्चों से बात किया गया। गांव व परिवार के बारे में बात किये उनके व्यवसाय की जानकारी लिए। सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

 दाशरथी  द्वारा सभी बच्चों को आदरणीय कहकर सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आज के बच्चे अच्छे से पढ़ लिखकर भविष्य में अच्छे पदों पर आसीन होकर समाज, गांव, जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर आदरणीय बनेंगे। अपने प्रधानपाठक व शिक्षक के ज्ञान का लाभ उठा कर आगे बढ़े।

📄*शिक्षकों के लिए संदेश*📄

प्रधानपाठक धीरेन्द्र देवांगन द्वारा बताया गया कि अधिकतर बच्चे पलायन कर जाते हैं और बीच-बीच में स्कूल आते हैं। इस समस्या पर विचार कर  चोपड़े  न सलाह दिया कि माता- पिता की बैठक लेकर बच्चों को गांव में ही रखने के लिए प्रेरित करें और संभव हो तो ऑनलाइन पढ़ाई कराएं।

🌳*पौधारोपण*🌳

 अतिथिगण द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण कर *हरित विद्यालय हरित छत्तीसगढ़* का संदेश दिया गया। बच्चों को सभी पौधे की सुरक्षा और बड़ा करने की जिम्मेदारी भी देकर बोले कि जब भी हम लोगों का आना होगा तो यह पेड़ रहे

संस्था प्रमुख धीरेन्द्र देवांगन द्वारा  अतिथिगण का विद्यालय आगमन और बच्चों को मिला आशीर्वाद के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही आगमन का आशा और विश्वास के साथ कामना किया गया।

इस अवसर पर प्रधानपाठक  धीरेन्द्र देवांगन,शिक्षिका श्रीमती नीलोफर तबस्सुम, SMC अध्यक्ष श्रीमती निरंजनी यादव, सफाई कर्मचारी  रामदुलारे धीवर, रसोइया श्रीमती ललिता शिकारी गांव के नागरिक  बरदानी शिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *