बिलासपुर,प्रार्थी रजनीश सेठ, निवासी गणेश चौक, थाना सिविल लाइन, परिवार सहित 18.07.2026 से ऋषिकेश घूमने गए हुए हैं। प्रार्थी के घर पर एक सुरक्षा गार्ड प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक ड्यूटी करता है। 23.07.2026 की रात्रि ड्यूटी के दौरान गार्ड ने घर के पीछे लगी विंडो ए.सी. निकली हुई देखकर फोन के माध्यम से प्रार्थी को सूचना दी। प्रार्थी द्वारा अपने पुत्र एवं एक परिचित को घर भेजकर जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति विंडो ए.सी. हटाकर घर में प्रवेश कर अलमारी की चाबी के माध्यम से अलमारी खोलकर चोरी कर ले गया।
वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थी ने घर को देखकर बताया कि अलमारी में लगभग ₹1.85 लाख से ₹2.35 लाख नगद, 15-20 तोला सोने के आभूषण एवं कुछ नग (स्टोन) रखे हुए थे। प्रार्थी द्वारा उक्त सामान का विवरण फोन पर केवल अनुमान के आधार पर बताया जा रहा है। प्रार्थी वर्तमान में बाहर होने के कारण चोरी गए वास्तविक सामान का सटीक विवरण देने की स्थिति में नहीं है। उसके वापस आने एवं घर का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के उपरांत ही चोरी गए सामान का वास्तविक एवं विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी द्वारा घर में प्रवेश कर चोरी की घटना कारित किया जाना प्रतीत होता है।