संकल्प लड़नी लर्निग क्लास, की उपलब्धि,बिलासपुर में सर्वश्रेष्ठ चयन अनुपात: 30 विद्यार्थियों में 6 टॉपर

छोटा बैच, बड़े परिणाम: संकल्प लर्निंग क्लासेस ने NEET और JEE दोनों में सफलता का परचम लहराया

बिलासपुर। बिलासपुर की कोचिंग इंडस्ट्री में संकल्प लर्निंग क्लासेस ने मात्र एक वर्ष में अपनी अलग पहचान बना ली है। 30 विद्यार्थियों के बैच में से 6 टॉपर देकर संस्थान ने सर्वश्रेष्ठ चयन अनुपात (Selection Ratio) हासिल करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

संस्थान की अनुभवी फैकल्टी तथा केवल 30 विद्यार्थियों के एक्सक्लूसिव बैच की व्यवस्था के कारण प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत मार्गदर्शन (Personal Attention) मिलता है। यही कारण है कि NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में संकल्प के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

NEET UG 2026 में संकल्प के स्टार परफॉर्मर्स

देवेंद्र शर्मा – 655/720 | कैटेगरी रैंक: 90

मंत्रा पटेल – 605/720 | कैटेगरी रैंक: 939

लकेश्वर साहू – 521/720 | AIR: 65123

नितिन देवांगन – 476/720 | कैटेगरी रैंक: 60947

किरण साहू – 446/720 | कैटेगरी रैंक: 84735

पारुल पहाड़ी – 410/720 | कैटेगरी रैंक: 20885

इनके अतिरिक्त संस्थान के कई अन्य विद्यार्थियों का चयन सरकारी MBBS, BDS तथा देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में हुआ है। वहीं JEE में भी संकल्प के विद्यार्थियों ने IIT और NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

संकल्प की सफलता के तीन प्रमुख सूत्र

1. सर्वश्रेष्ठ चयन अनुपात – 30 विद्यार्थियों में 6 टॉपर अर्थात 20% सफलता दर।

2. अनुभवी एवं समर्पित फैकल्टी – जिनके मार्गदर्शन में वर्ष 2024 का स्टेट टॉपर भी तैयार हुआ।

3. 30 विद्यार्थियों का छोटा बैच – प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत ध्यान, नियमित टेस्ट एवं डाउट क्लियरिंग की सुविधा।

NEET विशेषज्ञ विकास शुक्ला एवं JEE विशेषज्ञ मुकेश वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही इस सफलता का आधार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संकल्प की पूरी फैकल्टी प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
कोटा विधायक ने रेलवे महाप्रबंधक एवं केन्द्रिय राज्यमंत्री सांसद को…
Cresta Posts Box by CP