कोटा विधायक ने रेलवे महाप्रबंधक एवं केन्द्रिय राज्यमंत्री सांसद को पत्र लिखा।
बिलासपुर रेल प्रशासन द्वारा चक्रधरपुर जोन में चल रहे कार्य को लेकर बिलासपुर से चलने वाली नियमित ट्रेन को बाधित करने या स्थगित करने की जानकारी प्राप्त होते ही बिलासपुर के बोल बम यात्री समिति या बिलासपुर से बाबाधाम जाने वाले सभी यात्रियों में रोष व्याप्त हो गया ट्रेन रद्द होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि रेल प्रशासन को मेंटेनेंस कार्य लेने एवं उसके लिए ट्रेन रद्द करने जैसा निर्णय लेने से पहले पवित्र सावन माह का ख्याल रखना चाहिए था। बिलासपुर रायपुर दुर्ग राजनांदगांव एवं पूरे छत्तीसगढ़ से सावन लगते ही हजारो की संख्या में यात्री बाबाधाम की यात्रा करते है। महिनो पहले घंटो लाईन में लगकर श्रद्धालु रिजर्वेसन कराकर रखते है, ट्रेन रद्द होने से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं उपलब्ध है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि श्रद्धालुओ और आरक्षित यात्रियों का ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन तत्काल अपना निर्णय वापस ले।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला जितेन्द्र पाण्डेय शिव बालक कौशिक आदि ने रेल प्रशासन से आग्रह किया है कि तत्काल निर्णय वापस ले वहीं छत्तीसगढ़ से बाबाधाम तक सप्ताह में दो दिन पूरे सावन माह स्पेशल टेªन चलाने की घोषणा करें। कांग्रेसजनों ने इस विषय को लेकर रेलवे जोन महाप्रबंधक केन्द्रिय राज्यमंत्री एवं सांसद तोखन साहू को पत्र लिखा है।