किसानों को डीएपी और डीजल की उपलब्धता पर अटल श्रीवास्तव ने उठाया सवाल

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा सत्र के दौरान किसानों को डीएपी उर्वरक एवं डीजल की उपलब्धता पर प्रश्न उठाया अटल श्रीवास्तव ने पूछा क्या की क्या किसानों को मांग अनुरूप डीएपी की उपलब्धता हो रही है और क्या किसानों को कृषि कार्य हेतु डिब्बे एवं जेरीकेन में डीजल प्रदान किया जा है। अटल श्रीवास्तव के प्रसन्न पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि किसानों को 60% मात्रा में डीएपी उर्वरक एवं शेष मात्रा में वैकल्पिक उर्वरक एनपीके एसएसपी एवं नैनो डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को कृषि कार्य हेतु डीजल की सुचारू रूप से उपलब्ध उपलब्ध करवाया जा रहा है।

कोटा में हफ्तों तक बिजली बंद: अटल श्रीवास्तव

अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में कोटा विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में हफ्तों तक बिजली बंद होने एवं प्रतिदिन 10 घंटे तक बिजली अवरोध होने की समस्या को ध्यानाकर्षित किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी की निष्क्रियता एवं संसाधनों की कमी से कोटा में सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। किसान व्यापारी विद्यार्थी बच्चे सहित समस्त क्षेत्रवासी अघोषित बिजली कटौती से परेशान है समस्त क्षेत्रवासीयो में शासन के प्रति भारी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *