अटल श्रीवास्तव ने किया शासकीय कार्यक्रमों में फर्जी बिलों की जांच की मांग, मंत्री ने दिए जांच कर भुगतान का आश्वासन।

बिलासपुर,रायपुर। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से आयोजित शासकीय कार्यक्रमों में टेंट, स्टेज, कुर्सी, सजावट, लाइट एवं साउंड व्यवस्था के नाम पर हुए भुगतान को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में प्रश्न के माध्यम से दिसंबर 2023 से जून 2026 तक बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए टेंट, स्टेज, कुर्सी, सजावट, लाइट एवं साउंड व्यवस्था उपलब्ध कराने वाली फर्मों, एजेंसियों एवं दुकानदारों को किए गए भुगतान तथा लंबित भुगतान की विस्तृत जानकारी मांगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए जवाब में 12 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री के तखतपुर आगमन कार्यक्रम में शासकीय जे एम पी विद्यालय में टेंट स्टेज कुर्सी व्यवस्था हेतु बग्गा टेंट हाउस तखतपुर द्वारा 40.49 लाख का बिल दिया गया है तथा 12 दिसंबर 2024 को ही पॉलीटेक्निक कॉलेज तखतपुर में टेंट स्टेज कुर्सी व्यवस्था हेतु जसराज टेंट एवं केटरिंग सर्विस रायपुर द्वारा 24.77 लाख का बिल प्रस्तुत किया गया है। अटल श्रीवास्तव ने लोक निर्माण मंत्री से कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जे एम पी विद्यालय में हुआ है तो पॉलीटेक्निक कॉलेज का लगाया गया बिल पूर्णतः फर्जी और गलत है। वही कृषक सम्मेलन रहंगी के नाम पर साउंड व्यवस्था हेतु 13 लाख का बिल प्रस्तुत किया गया है,जिस पर अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस जैसे बड़े आयोजनों में साउंड का बिल महज 3 से 4 लाख का भुगतान होता है,किंतु कृषक सम्मेलन के नाम पर 13 लाख का बिल संदेहास्पद है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने लोक निर्माण मंत्री अरुण साव जी से आयोजन और कार्यक्रम के नाम पर लग रहे फर्जी बिलो की जांच करने की मांग की जिस पर मंत्री अरुण साव द्वारा पूर्णतःजांच कर ही भुगतान किए जाने का आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई…
Cresta Posts Box by CP