कांग्रेस विधायक अटल बोले,हिड़मा मेरा रोल मॉडल भाजपा बोली हजारों शाहिद पुलिस, जवान और उनके परिजनों का अपमान।,

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा नक्सली हिड़मा को अपना “रोल मॉडल” बताए जाने संबंधी कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों, पीड़ित परिवारों और पूरे छत्तीसगढ़ की भावनाओं का घोर अपमान है।

 दीपक सिंह ने कहा कि अटल श्रीवास्तव को तत्काल अपने कथित बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यदि उन्होंने वास्तव में हिड़मा जैसे खूंखार नक्सली का महिमामंडन किया है, तो उन्हें प्रदेश की जनता, शहीद जवानों के परिजनों, नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों और जनजातीय समाज से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

 उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम निर्दोष नागरिकों की हत्या, सुरक्षा बलों पर कायराना हमलों और वर्षों तक छत्तीसगढ़ में भय का वातावरण बनाने से जुड़ा रहा हो, उसे “रोल मॉडल” बताना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता। ऐसे बयान नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई को कमजोर करने वाले हैं और समाज में गलत संदेश देते हैं।

 भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व से भी पूछा कि क्या वह अटल श्रीवास्तव के कथित बयान से सहमत है। यदि नहीं, तो कांग्रेस को तत्काल अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करते हुए संबंधित बयान से स्वयं को अलग करना चाहिए तथा उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता नक्सलवाद के विरुद्ध मजबूती से खड़ी है और किसी भी कीमत पर नक्सली हिंसा या उससे जुड़े व्यक्तियों के महिमामंडन को स्वीकार नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरण कार्यक्रम बिलासपुर  विद्यालय में…
Cresta Posts Box by CP