पार्षद अब्दुल ने किया विद्यार्थियों का सम्मान ।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरण कार्यक्रम

बिलासपुर  विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  पार्षद महोदय द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा नियमित एवं निरंतर उपस्थिति बनाए रखने वाले विद्यार्थियों को पेन, कॉपी और पेंसिल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठिका, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधान पाठिका महोदया ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। माननीय पार्षद महोदय ने भी विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

विद्यार्थियों ने उपहार प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा। विद्यालय परिवार माननीय पार्षद महोदय के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायक सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, किसी भी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों के…
Cresta Posts Box by CP