बिलासपुर ,जुलाई 2026को बिलासपुर के IMA हॉल में चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए फल एवम् शाल देकर सम्मानित किया गया, जिनके नाम हैं डॉ विनोद तिवारी, डॉ आर डी गुप्ता, डॉ के के जायसवाल, डॉ मोहन गुप्ता , डॉ लालचंदानी, डॉ जी डी मोटवानी, डॉ गौरी दत्ता, डॉ नीलिमा घाटगे, डॉ सुनीता वर्मा डॉ आर के सिंह, डॉ अशोक अग्रवाल।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रमोद जायसवाल ने किया, संयोजन डॉ प्रसन्ना सिंह, डॉ योगेन्द्र गुप्ता , डॉ गोपेन्द्र दीक्षित एवम् डॉ नीरज शर्मा ने किया। मंच का संचालन डॉ श्रुति जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में IMA बिलासपुर के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।