भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास संबंधी मुद्दों से मंत्री साहू को अवगत कराया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।