बिलासपुर,खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नियंत्रक महोदय, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला बिलासपुर के मार्गदर्शन में विगत दिनों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु, Eat right Initiative के तहत् ऑडिट कार्य कराया गया, जिसके दौरान अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर का , महामाया मंदिर, रतनपुर का खाने पीने स्थान, मरीन ड्राइव चौपाटी को क्लीन स्ट्रीट फूड हब, तथा गुरुघासीदास, कैफेटेरिया, सेंट्रल किचन एवं अन्य 5 फर्मों को हाइजीन रेटिंग के तहत ऑडिट कराया गया। सभी फर्मों में IEC एक्टिविटी के तहत् पोस्टर का वितरण कर प्रदर्शित कराया गया जांच के दौरान सभी को साफ सफाई रखने हेतु सख्त हिदायत दी गई।