जिला शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारणी का गठन ,पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नियुक्ति पत्र, फूल, गमछे के साथ सम्मान, साथ ही जिला अध्यक्ष सिद्धांशु ने कहा बिना बताए कोई कार्यक्रम न करे , मै 24घंटे आपके लिए के उपस्थित हूं।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारणी का गठन ,पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नियुक्ति पत्र, फूल, गमछे के साथ सम्मान, साथ ही जिला अध्यक्ष सिद्धांशु ने कहा बिना बताए कोई कार्यक्रम न करे , मै 24घंटे आपके लिए के उपस्थित हूं।
बिलासपुर, संगठन सृजन के बाद गठित जिला शहर कार्यकारणी की पहली बैठक कांग्रेस भवन में हुई , कार्यकारणी की पहली बैठक में प्रभारी सुबोध हरितवाल पहुंचे , विधायक दिलीप लहरिया सिद्धांशु मिश्रा समेत कांग्रेस नेताओं ने संगठन की अच्छी टीम की बधाई दी।, जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि जनता के लिए काम करना है पार्टी की मजबूती के लिए वो हमेश सबके साथ है ,आधी रात को किसी को जरूरत पड़े वो मौजूद रहेंगे , लेकिन कार्यकर्ता पदाधिकारी एक बात का ध्यान रखे संगठन को बिना बताए कोई आंदोलन , धरना ,प्रदर्शन न करे संगठन को इसकी सूचना दे मै हर वक्त आपके लिए उपलब्ध हूं,कुछ करना प्रदर्शन करना हो तो एक बार मोबाईल में इसकी सूचना दे तत्काली मामला हो तो इसकी बात अलग है लेकिन बिना सूचना कोई भी कार्यक्रम न करे संगठन को सूचित करे ताकि किसी भी मामले को संगठित होकर अच्छे ढंग से उठाया जा सके, कांग्रेस का संगठन लोगो के बीच अच्छे से दिखाई दे ऐसा प्रयास सबको करना है। प्रभारी सुबोध हरितवाल ने भी कहा कि संगठन सृजन के तहत सबको नियमित बैठक करना है ब्लाक, मंडल वार्ड, जिला सभी स्तर पर हर महीने बैठक हो इसकी रिर्पोट पीसीसी को भेजी जाए अगर कोई कोताही बरता है तोउसके खिलाफ अनुशासन का डंडा चलेगा पूरी गंभीरता के साथ संगठन के लिए काम करना है विधायक दिलीप लहरिया ने सबको बधाई देते हुए कहा कि जिला अधिकारी सिद्धांशु मिश्रा ने युवा टीमबनाई है सभों साथ लेकर चलने वाले युवा है इस टीम से संगठन मजबूत होगा। नई कार्यकारणी में समीर , राकेश शर्मा,अहमद बबला , राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष औरसीमा घृटेश महामंत्री, स्वर्णा शुक्ला को उपाध्यक्ष शेख निजामुद्दीन को शहर महामंत्री बनाया गया है युवा और बुजुर्ग का समन्वय जिला अध्यक्ष ने बनाया है।बैठक में प्रमोद नायक विजय पांडे , विजय केशरवानी राजेश पांडे , रामशरण यादव नरेन्द्र्हे बोलर, महेश दुबे सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे।, सभी ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की प्रशंसा की पहली बार इस तरह का नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के कार्यकाल में दिया गया है। गुलाब और गमछा पहना कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ता का सम्मान सिद्धांशु मिश्रा के कार्यकाल में किया गया।