नकटी का विरोध फर्जी,29, 29हजार वर्ग फिट में था कब्जा, मंत्री का गेट तोड़ कर हमले की थी कोशिश, शासन ।

बिलासपुर ,- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लेकर कहा अनुराग सिंह देव ने बताया कि नकटी गांव की कुल आबादी 2,110 है।

वर्ष 2022 के पटवारी प्रतिवेदन के अनुसार, 22 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से केवल 3 हेक्टेयर पर अतिक्रमण था, जहां कच्चे मकान और बाड़ियां मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद हुआ अतिक्रमण 2022-23 के दौरान हुआ।

शिकायतकर्ता रजनीश कुमार चंद्राकर ने शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की थी*

– अनुराग सिंह देव ने बताया कि 2010 की रिट याचिका (116/2010) पर 28 जनवरी 2011 को आए निर्णय में भी हाईकोर्ट ने इस भूमि को अतिक्रमित माना था। बड़े अतिक्रमणकर्ताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जानकी पति गणेश साहू – 29,600 वर्गफीट

देव कुमार रात्रे – 29,700 वर्गफीट,मनोज पिता अमित साहू – 17,200 वर्गफीट,मायाराम यादव – 18,500 वर्गफीट,मुकेश पाल – 19,800 वर्गफीट,इसके अलावा 10,000 वर्गफीट से अधिक कब्जे वाले 20 से ज्यादा मामले थे,उन्होंने कहा कि 1 सितंबर 2020 को तत्कालीन आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर को विधायक आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी पत्र भेजा गया था,वर्ष 2026 में वर्तमान आवास एवं पर्यावरण मंत्री के पत्र में स्पष्ट किया गया कि गृह निर्माण मंडल के पास विधायक आवास के लिए कोई भूमि उपलब्ध नहीं है।

 – अनुराग सिंह देव ने आरोप लगाया कि विधायक आवास बनाने के नाम पर कार्रवाई होने का नैरेटिव पूरी तरह फर्जी है, उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव, विकास उपाध्याय, दीपक बैज सहित कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास एवं पर्यावरण मंत्री के निजी निवास का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश भी की, जिसका वीडियो मौजूद है, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला फर्जी नैरेटिव बनाकर अराजक राजनीति करने का प्रयास है, उन्होंने बताया कि 66 कब्जाधारियों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया गया है,जिन लोगों को आवास दिया गया है, उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, उन्होंने आरोप लगाया कि चेरीखेड़ी में कांग्रेस सरकार ने विस्थापितों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था नहीं की, जबकि बाद में 61 विधायकों और सांसदों को वहां भूमि उपलब्ध कराई गई,अनुराग सिंह देव ने स्पष्ट किया कि नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की गई है,उन्होंने कहा कि वर्तमान में वहां विधायक आवास या किसी अन्य निर्माण का कोई निर्णय नहीं लिया गया है,अंत में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
’’ तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम की कार्यवाही आनलाईन सट्टा…
Cresta Posts Box by CP