बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही सट्टा किंग किशन चंद बजाज सहित 04 आरोपी गिरफतार ।

’’ तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम की कार्यवाही आनलाईन सट्टा खिलाते 04 आरोपी गिरफतार

01 किशन चंद बजाज पिता गोधुमल बजाज उम्र 66 साल साकिन साईधान कालोनी तोरवा

02 दिनेश कुमार वाधवानी पिता परसराम वाधवानी उम्र 39 साल साकिन फजलबाडा थाना कोतवाली

03 भैयालाल सोनकर पिता बंशु सोनकर उम्र 39 साल साकिन आरपीएफ कालोनी सिरगिट्टी

04 मनोहर लालखत्री पिता सामन दास खत्री उम्र 63 साल साकिन साईधाम कालोनी तोरवा

जप्त मश्रूकाः-

01 स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीडब्लु 3311

01 मोटर सायकल सीजी 11 सीडी 0570

01 नग प्रिंटर

 नगदी रकम 50690 रू

07 नग मोबाईल टच स्क्रीन

04 नग मोबाईल कीपेड

बिलासपुर  मुखबीरो से जानकारी मिल रही थी कि  जिले के सट्टा किंग मास्टर किशन चंद बजाज अपने घर साई धाम तोरवा में आनलाई सट्टा पट्टी का काम कर रह हैं।  तोरवा पुलिस एवं एसीसीयु टीम के द्वारा सयुक्त रूप से किशन चंद बजाज के घर में रेड कार्यवाही किया जंहा किशन चंद बजाज सहित कुल 04 लोग मोबाईल फोन में आनलाईन सट्टा खिलाते पाया गया घटना स्थल से नगदी रकम 50690 रू बरामद किया गया। 01 प्रिंटर, 07 नग टच स्क्रीन मोबाईल , 04 नग की पेड मोबाईल को जप्त किया गया हैं। घटना में प्रयुक्त साधन के रूप में एक स्कार्पियो वाहन एवं एक मोटर सायकल को जप्त किया गया है। मौके पर सभी 04 आरोपीयो को गिरफतार किया गया है। छ0ग0 जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 6,7 व नवीन कानून के तहत संगठित अपराध का होना पाये जाने से बीएनएस की धारा 112 बीएनएस के प्रकरण के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा डिजिटल…
Cresta Posts Box by CP