* *खेत समतलीकरण करने के नाम पर 9 लाख रुपए का धोखाधड़ी कर फरार हो जाने वाले आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार **
* पूर्व में रतनपुर के बकरी चोरी प्रकरण में भी सभी आरोपी हैं
*कुल जप्त – 9 लाख रुपए
नाम आरोपी : –
1. बबलू खान पिता स्व बदन खान उम्र 57 वर्ष
2. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 वर्ष
3. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र41 वर्ष
4. हबीब खान पिता दरबार खान उम्र 35 वर्ष
5. शाहरुख खान पिता मशीन खान उम्र 22 वर्ष सभी साकीनान उमरिया थाना गोराबाजार जिला जबलपुर (म.प्र.)
6. मोहम्मद अच्छन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 वर्ष निवासी रजकपुर वार्ड नंबर 40 थाना रजकपुर जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश)
बिलासपुर , प्रार्थी रामनारायण पोर्ते निवासी श्रीपारा थाना कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी के खेत को समतलीकरण के नाम पर झांसा देकर कुल 900000 रुपए की धोखाधड़ी एवं जबरन वसूली कर फरार हो गये है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 524/2056 धारा 318(4),61(2),112,308,313,3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है कि विवेचना दौरान सूचना मिलने पर थाना रतनपुर के अपराध क्रमांक 423/2026 धारा 331(4),305(ए),3(5) बी एन एस के मामले में गिरफ्तार है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों से धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया है जिस पर 01. बबलू खान पिता स्व बदन खान उम्र 57 वर्ष , 02. अमूर खान पिता नत्थू खान उम्र 66 वर्ष , 03. अमीन खान पिता हकीम खान उम्र 41 वर्ष 04. हबीब खान पिता दरबार खान उम्र 35 वर्ष 05. शाहरुख खान पिता मशीन खान सभी निवासी उमरिया थाना गोराबाजार जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) 06. मोहम्मद अच्छन पिता मोहम्मद इलियास उम्र 33 वर्ष निवासी रजकपुर वार्ड नंबर 40 रजकपुर जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक् 1199 शैलेन्द्र साहू , आरक्षक 1092 सुनील पटेल का विशेष भूमिका रही।