स्कूल से घर आते जाते सीखेंगे गांव के बच्चे जनरल नालेज, सेलर गांव में विक्रम सिंह ने ग्रामीणों के साथ बच्चों के लिए शुरू की मुहिम।

बिलासपुर, बेलतरा विधानसभा में ग्राम पंचायत ने अच्छा प्रयास किया है भाजपा नेता विक्रम सिंह ने बच्चों के लिए कुछ नया करने पर विचार किया और शुरुवात भी कर दी गांव में स्कूल आने जाने बाले बच्चों का जनरल नालेज बढ़ाने के लिए गांव के घरों की दीवार पर विज्ञापन नहीं जनरल नालेज का कोशचन लिखा , जिसे भरने का भी स्थान दिया है , बिल्हा के जनपद के उपाध्यक्ष और सेलर निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और सरपंच धनंजय सिंह को इस काम के लिए जोड़ा गया बच्चों के ज्ञान बढ़ाने के लिए सब तैयार हो गए , सरपंच ने अपने खर्च से दीवार पर जनरल नालेज का कोशचन लिखवाया है जिसे स्कूल आने जाने वाले बच्चे पढ़े और अपना ज्ञान बढ़ाए , विक्रम सिंह ने बताया कि इसे हर 15दिन में बदला जाएगा नया जनरल नालेज का कोशचन लिखेंगे, जिसे फिर बच्चे पढ़ेंगे भरेंगे और भविष्य के लिए अपना जनरल नालेज मजबुत कर पाएंगे। ग्रामीण भी इसमें सहयोग कर रहे दीवार पर सवाल लिखने का खर्च खुद उठाने आगे आए है, भाजपा नेता विक्रम सिंह ने बच्चों के मानसिक विकास के लिए इसे बेहतर नवाचार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *