ब्रेकिंग,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, सरकारी निमंत्रण कार्ड में तोखन से लेकर सभी विधायक निगम मंडल अध्यक्ष का नाम, डिप्टी सीएम प्रभारी मंत्री अरुण साव का नाम गायब, भाजपा में खुलकर गुटबाजी का खेल, तोखन का साहस।

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम*

*केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सहभागिता की अपील*

बिलासपुर, 19 जून 2026/ बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6:45 बजे से 7:45 बजे तक स्वर्गीय बी.आर. यादव स्मृति राज्य प्रशिक्षण खेल परिसर, बहतराई में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बिलासपुर  अमर अग्रवाल, विधायक बिल्हा  धरमलाल कौशिक, विधायक तखतपुर  धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा  सुशांत शुक्ला, विधायक कोटा  अटल श्रीवास्तव, विधायक मस्तूरी  दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, क्रेडा के अध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  राजा पाण्डेय तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष  रजनीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्री अग्रवाल ने जिलेवासियों से बड़ी संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य जीवन पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है।
कलेक्टर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक अभियान है। योग को जीवन का हिस्सा बनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी निरोग एवं सशक्त बना सकते हैं। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता कर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, दुष्कर्म मामले में परिजनों पर समझौते के लिए दबाव…
Cresta Posts Box by CP