छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय को सौपा ज्ञापन।

जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पदोन्नति,वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षक (एल बी संवर्ग ) के मांग को विधानसभा में उठाने तथा मुख्यमंत्री जी को अनुसंशा सहित भेजने मांगा समर्थन

विधायक ने मुख्यमंत्री को अनुशंसा सहित पत्र भेजने की बात कहते हुए शिक्षा मंत्री से फोन पर तत्काल की चर्चा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय से भेटकर मांग पत्र के साथ जन घोषणा पत्र की प्रति सौपते हुए कहा कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन बहाली को शामिल किया गया है जिनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है इसके लिए माँगो को विधान सभा में उठाने तथा मुख्यमंत्री को माँगो को अनुशंसा सहित भेजकर मांगों को पूरा कराने का पहल करने का आग्रह किया जिस पर विधायक ने अनुसंशा सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की बात कही तथा शिक्षा मंत्री से मांग के संबंध में मोबाइल से तत्काल चर्चा की ! ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 25 वर्ष की सेवा के बाद एक बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह शिक्षको के पदोन्नति के लिए हजारो पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली का मांग भी लंबित है

क्रमोन्नति – प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश किया जावे,
शिक्षा कर्मियों के निम्न वर्ग की सेवा को जोड़कर उच्च वर्ग में लाभ दिया गया है, अतः पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर क्रमोन्नति हेतु लाभ प्रदान कर क्रमोन्नति आदेश जारी किया जावे।

पुरानी पेंशन बहाली – जनघोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली हेतु कार्यवाही उल्लेखित है, अतः NPS के स्थान पर OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू करने की कार्यवाही किया जावे। ज्ञापन सौपने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाड्य,प्रदेश मंत्री कौस्तुभ पांडे,बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष साधेलाल पटेल, जिला संयोजक करीम खान ,नर्मदा प्रसाद गढेवाल, जिला सचिव जय कौशिक,आशीष गुप्ता, निर्मल कौशिक,डॉ.आदित्य पांडेय, मोनिष कौशिक,रामेश्वर गुप्ता, बांकेबिहारी दुबे,, आलोक पांडेय, डा. प्रदीप निर्णेजक,विनय गुप्ता, देवव्रत मिश्रा,नवीन चौधरी,सूरज सिंह तोमर, आशुतोष शुक्ला, डा.रमाकांत शर्मा,दीलीप कुमार साहू मनोज कुमार यादव,धीरेन्द्र पांडेय, राजेश मिश्रा,हेमन्त शर्मा, सत्यनारायण तिवारी,जुगेश्वर पटेल आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
उत्साह से मनाया जा रहा है वजन त्यौहार, शिशुवती माताओं…
Cresta Posts Box by CP