अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मुख्य विद्युत कार्यालय तिफरा का होगा घेराव।

बिलासपुर,

बेलतरा विधानसभा सहित पूरे बिलासपुर जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में 25 मई 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे मुख्य विद्युत कार्यालय तिफरा का घेराव किया जाएगा।

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता, व्यापारी, छात्र, किसान एवं आम उपभोक्ता भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

         ” ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व “बेलतरा विधायक ” द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा किया गया था, लेकिन उसका कोई सकारात्मक असर क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती से जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही एवं बदहाल व्यवस्था के खिलाफ अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि कुम्भकरणीय नींद में सोए बिजली विभाग को जगाने के लिए यह जनआंदोलन किया जा रहा है। 

 केशरवानी ने बिलासपुर जिले की समस्त जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, कप्तान ने निर्देश दिए थे कबाड़ियों पर कार्यवाई करो,…
Cresta Posts Box by CP