
बिलासपुर, कप्तान सख्ती से अपराध पर कार्रवाई करने को कहते है लेकिन क्या करे सरकार की दी हुई तनख्वाह कम पड़ रहा है एसएसपी ने कबाड़ियों पर कार्यवाई कराई , लेकिन याराना छूटता कहा है , लोग इसीलिए पुलिस और अपराधी के गठजोड़ को बात करते है , सब कुछ प्यार से होता है अपराधी और पुलिस का आई लव यू का संबंध कोनी थाने में नजर आया जहां कबाड़ी गिरफ्तारी से दुखी नहीं है , जैसे वह बारात में जनवासे में ठहरा है , मिनरल वाटर, चाय नाश्ता सब उसकी पसंद से पूछ कर मंगाया गया,पूरे सम्मान से कबाड़ी की खातिरदारी की गई, अकबर खान मंसूर बेग का जलवा थाने में साफ दिखा, कबाड़ी ने बता दिया पुलिस अपनी है डरने का नहीं । एसएस पी करे भी तो क्या अब अब सबके पीछे कमरा तो नहीं घुमा सकते मामले में एस एसपी नाराज , आरक्षक निपटेंगे।
