
बिलासपुर ,कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 23/05/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा कच्छार, लोफन्दी, सेंदरी, निरतु, लखराम, गढ़वत, खैरखूंडी, लोखड़ी, तुरकाडीह, सकरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान कच्छार क्षेत्र में खनिज रेत का उतखनन करते 01 ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया। सेंदरी क्षेत्र में रेत का उतखनन करते 03 ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जप्त किया गया। लोखड़ी क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा को जप्त किया गया। सकरी क्षेत्र में खनिज मिट्टी ईट का परिवहन करते 02 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है।इस प्रकार जप्त कुल 07 वाहनों को पुलिस थाना कोनी एंव सकरी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग,राजस्व विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
