
बिलासपुर,सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को प्रेमजाल में फंसाकर होटल ले जाकर किया दुष्कर्म महिला संबंधी अपराध में तोरवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी :-
निलेश कुमार जायसवाल
पिता – हरिराम जायसवाल
उम्र – 19 वर्ष
निवासी – ग्राम जरेली, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पीड़िता द्वारा थाना तोरवा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पहचान आरोपी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी, जिसके बाद आरोपी ने विश्वास में लेकर पीड़िता से नजदीकी बढ़ाई।
आरोपी द्वारा अपना जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर पीड़िता को तोरवा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया गया, जहां आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी निलेश कुमार जायसवाल को उसके सकुनत तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.05.2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
