
बिलासपुर वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार भारतीय जनता पार्टी पार्षद पद प्रत्याशी मधुसूदन राव मंगलवार को वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत शिव मंदिर तालाब के ऊपर, गुरु घासीदास मोहल्ला, सिद्धार्थ नगर घर-घर जनसंपर्क करते हुए वार्ड के मतदाताओं से माता बहनों युवा साथियों से 1 जून सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कमल छाप में बटन दबाकर मतदान करने की अपील की साथ ही एक सेवक के रूप में सदैव वार्ड की जनता के बीच हमेशा रहते हुए सक्रिय रूप से शासन प्रशासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए सत्तत अपने मतदाताओं के बीच ही रहकर उनकी सेवा करूंगा इन सब अपील के साथ घर-घर पहुंच कर कमल फूल छाप में वोट करने की अपील की।
