भाजपाइयों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पूर्व मंत्री उमेश पटेल को अपर कलेक्टर ने किया चलता,बोली फोटो खिंचाने के लिए फार्म नहीं लूंगी, कलेक्टर सब से समन्वय बना कर चलते है लेकिन उनके अधिकारी ने प्रशासन की छवि पर पानी फेरा।, कार्यकर्त्ता बोले भैया मंत्री रहते तो पता चलता।

बिलासपुर, भाजपा नेताओं को ठीक करने के बड़े अपर कलेक्टर ज्योति पटेल ने कांग्रेसियों को भी ठीक किया,पहली एक सेट जमा कर चुके, थे दोबारा रैली की शक्ल में पूर्व मंत्री उमेश पटेल के साथ गए थे लेकिन अपर कलेक्टर ने उनको भी हड़काया बोला फोटो खिंचाने के लिए फार्म नहीं लूंगी जबकि , विधानसभा, लोक सभा में भी बड़े नेता इस तरह होते रहा है लेकिन कल उसमें तो मुख्यमंत्री तक नामांकन रैली में शामिल होते है और फार्म जमा करते है उसमें तो कलेक्टर रिटर्निंग ऑफिसर होते है लेकिन आज तक किसी रिटर्निंग अधिकारी ने इस तरह का बिहेव नहीं किया , भाजपा के जिला अध्यक्ष महापौर, और नेताओ को घुड़की देने वाली इस अधिकारी ने उमेश पटेल को भी चलता कर दिया बोली फोटो खिंचवाने के लिए फार्म फोटोकॉपी नहीं लूंगी, उमेश पटेल समेत कांग्रेसी चुपचाप लौट आए, जब ट्रिपल इंजन सरकार के जिला अध्यक्ष महापौर को औरनेता को अधिकारी ने नहीं छोड़ा तो कांग्रेसी क्या चीज है, कांग्रेसी तो सरकार नहीं होने के कारण मन मसोस कर निकल गए लेकिन भाजपाइयों का क्या ट्रिपल इंजन की सरकार फिर भी बेइज्जती की पीड़ा लिए अपने ही प्रशासन के दरवाजे से मायूस हो कर लौटे खून का घूंट पीकर निकलना पड़ा लोग देख रहे थे भाजपाई महसूस कर रहे थे कि उनकी कितनी बेइज्जती हुई है लेकिन भैया मंत्री नहीं तो जिला अध्यक्ष, महापौर और उनके नेताओं को अपमान झेलना पड़ा इसकी चर्चा आपस हो रही है। अपर कलेक्टर के व्यवहार की शहर में दिन भर चर्चा होते रही, भाजपाई खून का घुट पीकर रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे…
Cresta Posts Box by CP