
*SECL के द्वारा विस्थापन सरगुजा के मदनपुर पहुंचा सर्व आदिवासी समाज*
बिलासपुर,सरगुजा मूल निवासियों की पवित्र भूमि में किसकी नजर लग गई विकास के अंधी दौड़ में विकास के नाम पर विनाश मूलनिवासियों के हिस्से पर पर SECL सूरजपुर के 22 गांव कोयले के नाम पर उजाड़ने की तैयारी में है। जहां बिना ठोस रणनीति के असंवैधानिक बलात बाहरी पूजी पत्तियों को फायदे पहुंचाने के लिए पांचवी अनुसूचित क्षेत्र, पेसा कानून लागू जहां वन अधिकार कानून लागू जहां के जनप्रतिनिधि पूरे आरक्षित उसके बाद भी वहां के आम जनों का जीवन इतना दुर्गम भयावह कर दिया गया है। विकास के नाम पर बड़े-बड़े पहाड़ों नदियों जंगलों पेड़ों वन्य जीवो सदियों से निवासरत मूल निवासियों को बलात विस्थापन बिना किसी नियम कायदे कानून के उजाड़ने की तैयारी हो रही है। जहां जन प्रतिनिधि मुक्त दर्शक बन कर देख रहे हैं। और शासन प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा।है जहां हमारी पीढ़िया कई सदियो से दबी है। जहाँ हमारी संस्कृति ने जन्म लिया वह धरती उजाड़ने की तैयारी में है।
ग्रामीण जनों की इस महासमस्या को लेकर दिनांक 17/05/2026 को सर्व आदिवासी समाज संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुवा जहां सर्व आदिवासी समाज की टीम प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर ग्रामीण जनों से उनकी बातों को गौर से सुने
जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण जन अपने भविष्य को लेकर बड़ी चिंतित है *प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रभाग सुभाष परते जी ने कहा सर्व आदिवासी समाज की टीम आपके साथ है, यह समस्या पूरे छत्तीसगढ़ की सामाजिक समस्या के रूप में है। मूल निवासियों की पहचान मिटाने का षड्यंत्र है, आप सब हमारे महत्वपूर्ण अंग है। किसी भी समस्या का निपटारा पूरा समाज मिलकर करेगा और किसी भी असवैधानिक प्रशासनिक बलात कार्रवाई का भरपूर विरोध ग्रामीण जनों के सहयोग से संगठन करेगा और किसी भी तरीके का विस्थापन होने नहीं देगा चाहे इसके लिए किसी भी तरीके की लड़ाई लड़नी पड़े । इस विषय को पूरे प्रदेश टीम को अवगत कराकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी* ।
कार्यक्रम मदन नगर, ब्लॉक इकाई प्रतापपुर, जिला सूरजपुर में किया गया। कार्यक्रम में सुभाष परते प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, पहुँचे साथ संभागीय अध्यक्ष राजा क्षितिज सिंह ,जिला डॉ अमृत मारवी जिला अध्यक्ष सरगुजा आर एन टेकाम प्रांतीय संयुक्त सचिव युवा प्रभाग, जिला अध्यक्ष सरगुजा सर्व आदिवासी युवा प्रभाग बीपीएस पोया कंवर समाज के सत्यनारायण पैकरा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में समाज की एकता, संस्कृति, अधिकार एवं युवाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारीगण सहित गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
