गड्ढे में बनाई बिल्डरने कालोनी ,अब कालोनी के घरों में चार फीट तक नाले का पानी भरता है, कालोनी के लोग जनदर्शन में पहुंचे, कलेक्टर से बोले कुछ करिए सर हम परेशान है।

आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व प्रथमेश विहार कालोनी के समीप स्थित गोखने नाला के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण के संबंध में।

बिलासपुर ,समस्त प्रार्थीगण प्रथमेश विहार कालोनी, घूरू, वार्ड क्र. 04, जोन क्र. 01. गोकुलधाम, नगर निगम बिलासपुर के निवासी हैं।  अवगत कराना चाहते हैं कि कालोनी के पीछे स्थित गोखने नाला के समीप कुल 18 मकान मालिक सपरिवार निवास करते हैं। वर्तमान में नाला अत्यंत संकीर्ण हो चुका है. जिसके कारण बरसात के समय जल भराव एवं बहाव की स्थिति अत्यंत विकट हो जाती है। नाले के किनारे लगे वृक्षों के जल प्रवाह में बाथा बनने के कारण नाले का पानी कालोनी एवं घरों के भीतर लगभग 3 से 4 फीट तक भर जाता है।

  जल भराव के कारण तीन-चार दिनों तक हमें अपने ही घरों में नारकीय स्थिति में रहना पड़ता है, जिससे न केवल घरेलू सामानों का भारी नुकसान होता है, बल्कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों का जीवन भी असुरक्षित हो जाता है। गंदे पानी के साथ सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव-जंतु घरों में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे सदैव किसी अनहोनी या प्राकृतिक आपदा का भय बना रहता है।

विगत दो-तीन वर्षों से नाले के ओवरफ्लो होने के कारण हम बिजली, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हो जाते हैं। पिछले वर्षों में आई भीषण बाढ़ के दौरान स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई परिवारों को एसडीआरएफ (SDRF) टीम की मदद से रेस्क्यू करना पड़ा था, जिसके साक्ष्य संलग्न छायाचित्रों में स्पष्ट हैं।

 आगामी बरसात पूर्व जनहित को ध्यान में रखते हुए, कालोनी के समीप लगभग 200 मीटर की दूरी तक नाले के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को आदेशित करने की कृपा करें। हम समस्त निवासी आपके इस मानवीय निर्णय हेतु सदैव आभारी रहेंगे।

निवासीः प्रथमेश विहार कालोनी, घुरू वार्ड क्र. 04, जोन क्र. 01, गोकुलधाम नगर निगम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर ,जिला बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में प्रभारी तेलेस्फोर एक्का…
Cresta Posts Box by CP