संकट मोचन कालोनी संकट में लोग पहुंच ,गार्डन की जमीन पर प्रकाश आडवाणी ने किया कब्जा, कलेक्टर को निवासियों ने दिया ज्ञापन।

बाग की जमीन से अवैध कब्जा हटाना

 मुंगेली रोड, 36 माल, रामदेव मिल के बाजू स्थित संकटमोचन वाटिका के निवासि परेशान है 

1. हमारी कालोनी में भूखण्ड विक्रेता की ओर से संलग्न लेआउट के अनुसार गार्डन के लिए जमीन छोड़ी गई है।

2. गार्डन की इस जमीन में प्रकाश आडवानी और अन्य लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रास्ता बना लिया है। जबकि उनकी कालोनी के लेआउट में दूसरा रास्ता निर्धारित है। गार्डन की जमीन में अतिक्रमण कर बनाए गए रास्ते का उपयोग कर उनके द्वारा कालोनी विकसित की जा रही है। जिससे अवैध तरीके से वाहनों का आवागमन होता है और हमारी कालोनी की सड़क पर अनपेक्षित व्यक्तियों और वाहनों का अनावश्यक दबाव 24 घंटे बना रहता है।

3. श्रीमती उषा साहू के द्वारा विकसित की गई हमारी कॉलोनी के लेआउट स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर से सूचना के अधिकार के तहत हासिल किए गए हैं। जिसके अनुसार ग्राम मंगला बिलासपुर में खसरा नंबर 1532/3,1532/4 क्षेत्रफल 0.64 एकड़ जमीन पर लेआउट की स्वीकृति नगर पालिक निगम द्वारा 16/11/1999 को दी गई है। जिसमें गार्डन के लिए चिन्हित जमीन का उल्लेख है और नक्शा भी संलग्न है। इस नक्शे में आज दिनांक तक कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और ना ही लेआउट में किसी तरह का परिवर्तन किया गया है। इससे स्पष्ट है कि हमारी कॉलोनी में गार्डन के लिए छोड़ी गई जमीन अब भी 16/11/1999 की यथा स्थिति में है। ऐसी स्थिति में गार्डन की जमीन का सड़क के लिए उपयोग नियम के विपरीत है।

4. हमारी कॉलोनी के गार्डन की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु कॉलोनीवासियों की ओर से 10/01/2025 को आवेदन दिया गया था। जिस पर नगर निगम बिलासपुर द्वारा कार्रवाई प्रारंभ की गई थी। उस समय श्रीमती उषा साहू द्वारा गार्डन की जमीन बेचे जाने की जानकारी भी चर्चा में आई थी। लेकिन यह कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। जिससे हमारी कॉलोनी के गार्डन की जमीन पर अभी भी अतिक्रमण बना हुआ है और हमारी समस्या बरकरार है।

5.  अवैध तरीके से अतिक्रमण की गई गार्डन की भूमि को मुक्त कर सीमांकन करते हुए नगर निगम की ओर से गार्डन विकसित  करें।

, आपके नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में बिलासपुर नगर निगम अंतर्गत विभिन्न स्थानों में गार्डन व अन्य भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया है। आपके न्यायपूर्ण जनापेक्षी सकारात्मक कदम को देखते

हम संकटमोचन वाटिका के निवासी भी आशान्वित हैं। हम आशा करते हैं कि हमारे अनुरोध पर नुभूतिपूर्वक विचार कर गार्डन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कृपा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, पीएम ने पेट्रोल डीजल कम खर्च करने के साथ…
Cresta Posts Box by CP