
*सेवा दल संस्थापक डॉ हार्डिकर अनुशासन के प्रतीक- अशोक शुक्ला*
_डॉ हार्डिकर जयंती पर सेवा दल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला ने की सदस्यता अभियान की समीक्षा।_
बिलासपुर रायपुर – मई को कांग्रेस सेवादल ने अपने संस्थापक डॉक्टर एन एस हार्डिकर जी की जयंती शंकर नगर स्थित राजीव भवन में मनाई। इस अवसर पर सेवा दल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला ने डॉक्टर हार्डिकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – “डॉक्टर हार्डिकर का पूरा जीवन त्याग तपस्या एवं जन सेवा के लिए समर्पित रहा डॉक्टर हार्डिकर जी का जन्म कर्नाटक में काकीनाडा में हुआ तथा उनकी प्रारंभिक शिक्षा भारत में हुई उसके पश्चात वे डॉक्टर की पढ़ाई करने अमेरिका गए, अपने डॉक्टरी की पढ़ाई को बीच में छोड़कर भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई में शामिल हुए तथा स्वतंत्रता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने एक अनुशासित संगठन _हिंदुस्तानी सेवादल का गठन 1923_ में किया।”
इस अवसर पर श्री शुक्ला ने डॉक्टर हार्डिकर के कार्यों का अनुसरण करते हुए समस्त सेवा दल कार्यकर्ताओं से उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई जी के द्वारा चलाए जा रहे सेवादल के सदस्यता अभियान की समीक्षा श्री शुक्ला ने की तथा उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सेवादल के सदस्य बनाने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया एवं ऑनलाइन सदस्यता अभियान प्रक्रिया से भी सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार ने उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों से उनके जिले की कार्यकारिणी अति शीघ्र बनाने की अपील की तथा अपने-अपने जिलों में सेवादल के सहयोगी प्रशिक्षण शिविर लगाने का भी आग्रह किया तथा सेवादल के सदस्यता अभियान को भी और अधिक गति देने की अपील की। आज जयंती के अवसर पर सेवादल के अन्य पदाधिकारी अतिरिक्त मुख्य संगठक संतोष पांडे, महिला सेवा दल अध्यक्ष मंजू लता आनंद, प्रदेश के महामंत्री जे आर साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों ने भी अपनी बात कही। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री मनोज वर्मा ने की।कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत एवं डॉ हार्डिकर जी के माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ, अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
