बंगाल में भारत की जीत हुई है, कट, करप्शन ,कमीशन,और कुशासन की करारी हार हुई है, सुशांत शुक्ला।

*भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उल्लासपूर्ण जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर*

बिलासपुर/बेलतरा | दिनांक —

बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला के कार्यालय सेवा सदन में बेलतरा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय पर हर्षोल्लास के साथ भव्य जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में बंगाल में प्रसिद्ध झालमुड़ी खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया, लड्डू वितरण, आतिशबाजी, तथा ढोल-ताशों की गूंज के बीच जमकर नृत्य कर जीत का आनंद साझा किया। चारों ओर “भारत माता की जय” एवं “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत है। कार्यकर्ताओं ने इस विजय को जन-जन के विश्वास का प्रतीक बताते हुए आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम जिला महामंत्री जनक देवांगन, उमेश गौरहा, तिलक साहू,अनिल पांडेय,ओम प्रकाश पांडे ,पेशी राम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*भाजपा की प्रचंड जीत से नया बंगाल और सशक्त बंगाल…
Cresta Posts Box by CP