बिलासपुर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट के रायपुर प्रवास के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने मुलाकात की वन टू वन मुलाकात में महासचिव सचिन पायलट से बिलासपुर के संगठन कोटा क्षेत्र के विकास कार्यों की स्थिति एवं प्रदेश के युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की राजनीति को लेकर चर्चा हुई अटल श्रीवास्तव ने कहा की प्रभारी महासचिव का यह प्रयास सार्थक होगा उन्होंने सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा की जिससे हम सभी का आत्मविश्वास बढ़ता है और अपनी बात को रखने का मौका मिलता है सचिन पायलट ने संगठन की मजबूती को लेकर और विधानसभा में कार्य प्रणाली को लेकर बहुत सारे टिप्स दिए जिसका फायदा मिलेगा।