
*अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा शर्बत वितरण एवं देहदान-नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*
*बिलासपुर।* अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, बिलासपुर द्वारा राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर परिसर में *शर्बत वितरण* के साथ-साथ *देहदान एवं नेत्रदान जागरूकता अभियान* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति की सभी सम्मानित सदस्यों ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को गर्मी में शीतल शर्बत वितरण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही देहदान और नेत्रदान के सामाजिक एवं मानवीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि मृत्यु के उपरांत किया गया एक छोटा सा दान कई जीवन बचा सकता है और अंधकार में जीवन जी रहे लोगों को नई रोशनी दे सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने जागरूकता पोस्टर के माध्यम से लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समिति का उद्देश्य समाज में देहदान एवं नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रोत्साहित करना है।
*इस अवसर पर उपस्थित सदस्या:*
अध्यक्ष मधु बगड़िया, रेखा सिंघानिया, सीमा चौधरी, सपना अग्रवाल, प्रीतो बुधिया, शारदा सिंगल, ज्योति अग्रवाल, पूनम मित्तल, खुशबू अग्रवाल।
समिति ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर समाज सेवा में अपना योगदान दें।
