अब शहर के वार्डो के लिये आया 13 करोड़ से ज्यादा का फंड ,महापौर रामशरण यादव सीएम को दिया धन्यवाद।

बिलासपुर -ग्रामीण इलाके के 15 वार्डो के लिए नगर निगम ने 15 करोड़ पहले ही दे दिया है अब शहर के वार्डो के लिए 13 करोड़ से ज्यादा की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।महापौर रामशरण यादव ने मूलभूत सुविधा के लिए सरकार फंड की मांग की थी। इसके पहले महापौर ने नए वार्डो के विकास के लिए मांग की थी उसके लिए शासन ने 15 करोड़ दिये थे ।सौ करोड़ का प्रस्ताव महापौर ने भेजा है जिसमे से 28 करोड़ अब तक शासन ने जारी किए है बाकी का भी फंड जल्द रिलीज होगा।महापौर रामशरण यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने मूलभूत सुविधा के लिए 13 करोड़ तीस लाख की राशि स्वीकृत की है इससे वार्डो जनता की सुविधा के लिये जरूरी काम हो पाएंगे मैं और मेरे पार्षद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- पिछले 15 दिन से आई जी डाँगी लगातार रेंज…
Cresta Posts Box by CP