बिलासपुर, जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जिसका भाजपा सदस्यों ने समर्थन किया , कांग्रेस सदस्यों ने सभा का बहिष्कार किया और सदस्य नहीं पहुंचे।
भाजपा का निंदा प्रस्ताव,,,,
हमारी स्थानीय इकाई/त्लेक्सभ्न यह व्यक्त करती है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में उत्पन्न की गई बाधाओं ने हमारे हृदय को गहरे क्षोभ और आक्रोश से भर दिया है। यह देखना अत्यंत पीड़ादायक है कि जिस आधी आबादी ने इस राष्ट्र के निर्माण में अपना सर्वस्व अर्पण किया, उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार से दूर रखने के लिए इंडिया गठबंधन ने संसद में एकजुट होकर एक नकारात्मक और संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया।
यह अधिनियम केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं. बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के उन सपनों को पंख देने की कोशिश थी, जो दशकों से राजनीति की मुख्यधारा में अपनी जगह तलाश रही हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को नीति-निर्माण की मेज पर ससम्मान बैठाने की दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई. वहीं विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस पावन प्रयास पर प्रहार कर देश के समावेशी लोकतंत्र की आत्मा को आहत किया है।
हम शपथ लेते हैं कि विपक्ष के इस छलावे और उनकी महिला-विरोधी सोच को हम घर-घर तक, हर चौखट तक पहुँचाएंगे। हमारी प्रतिबद्वता केवल शब्दों तक सीमित नहीं है; यह एक पवित्र संघर्ष है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक भारत की ‘नारी शक्ति’ को राष्ट्र के गौरवशाली भविष्य को गढ़ने में उनका उचित. न्यायसंगत और सम्मानजनक अधिकार नहीं मिल जाता।
बैठक में निंदा प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने लाया
सामान्य सभा की बैठक में इसके अलावा पांडुलिपि संरक्षण, सुशासन तिहार का मामला भी सीईओ संदीप अग्रवाल ने रखा
कांग्रेस के सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे जबकि विरोध दर्ज कराना थे, बैठक का बहिष्कार करके कांग्रेसी सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया ।
