ई रिक्शा वालों को ड्रेस और लाइसेंस के लिए पांच मई तक का समय, कांग्रेसी मामले को लेकर एसपी से मिले, दिलाई राहत।

बिलासपुर,ई रिक्शा ऑटो चालकों के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस नेता, पुलिस अधीक्षक से भेंट कर सौपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ने ऑटो चालकों के मांग को माना, बिलासपुर महानगर में लगभग 10, 000 से ज्यादा ई रिक्शा ऑटो हैं, यातायात विभाग बिलासपुर के द्वारा इन्हें दिनांक 25 अप्रैल तक ड्रेस कोड का पालन करने लाइसेंस बनवाने के लिए चेतावनी दिया गया था और करवाई किया जा रहा था, इन चालकों के संघ ने जिला सहित प्रदेश के कांग्रेस नेता  त्रिलोकचंद श्रीवास  को परेशानी बताया कि ऑटो चालकों में 90 फ़ीसदी लोग गरीब परिवार से आते हैं और दो-तीन दिन के अंदर,, ड्रेस और लाइसेंस बनवाने के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, यदि जिला प्रशासन 10 दिवस का समय और नेता तो उनकी समस्या का हल हो जाता, इस विषय पर तत्परता दिखाते हुए कांग्रेस नेता  त्रिलोक श्रीवास  प्रमोद नायक, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता  अभय नारायण राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  राजेंद्र शुक्ल के साथ ऑटो संघ के पदाधिकारी के साथ प्रतिनिधि मंडल के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक से भेंट किया, एवं कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा इन्हें 10 दिवस का समय ड्रेस कोड और लाइसेंस के लिए दिया जाए, साथ ही साथ कांग्रेस नेताओ ने यह भी मांग किया कि जो नाबालिक ई रिक्शा ऑटो या अन्य ऑटो चला रहे हैं, उसे पर जिला प्रशासन कार्रवाई करें, और जो भी ऑटो चालक कहीं पर भी गाड़ी खड़ा कर देते हैं और नशापन करके गाड़ी चलाते हैं उन पर भी करवाई किया जाए,, जिस पर पुलिस अधीक्षक  रजनैश सिंह ने, सहमति जताते हुए ई रिक्शा ऑटो चालकों को दिनांक 5 मई तक का समय ड्रेस कोड और लाइसेंस बनवाने के लिए दिया है, साथ ही पुलिस अधीक्षक ऑटो चालकों का एक बड़ा बैठक कार्यशाला आयोजित करने के भी बात कही जिस शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सके और दुर्घटना में कमी आ , संघ के अध्यक्ष  संजय खुरसायल, दुर्गा साहू, रफीक खान राजा श्रीवास, नायडू भाई सहित सैकड़ों की संख्या में ई रिक्शा ऑटो चालक संघ से जुड़े लोग उपस्थित थे, ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने इस गंभीर विषय में सहयोग करने हेतु कांग्रेस नेताओं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर, भगवान परशुराम की षष्ठी पर  स्फटिकेश्वर महादेव मंदिर में…
Cresta Posts Box by CP