
अंको पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सटटा खेलते 02 सटोरिये पकडे गये
सटोरियों से एक मोबाइल एवं नगदी 185000/- रुपये जप्त।
संगठित होकर सटटा खेलने वाले सटोरियो के विरूद्ध संगठित धारा के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।
नाम आरोपी- (1) अभिषेक सिंह ठाकुर पिता स्व पवन सिंह उम्र 35 साल निवासी शंकर वार्ड मल्हापारा मंुगेली
2. अस्मित गुप्ता पिता हेम कुमार गुप्ता उम्र 22 साल निवासी शंकर वार्ड मल्हापारा मंुगेली
बिलासपुर मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति तखतपुर नया बस स्टैड वेलकम गेट के पास सटटा पटटी नामक जुआ खेलाते रहे है, की सूचना पर थाना टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार रवाना होकर रेड किया जो एक व्यक्ति अभिषेक ठाकुर सटटा खिलाते। रंगे हाथो पकड़ा गया, जिनके पास से एक मोबाइल एवं नगदी रकम 185000/-रुपये एवं पेन कापी जिसमें सट्टा नंबर लिखा गया है ,जप्त किया जाकर पकडे गये सटोरिया के मेमोरेण्डम के आधार पर अपने साथी अस्मित गुप्ता के साथ मिलकर सटटा का काम करना पैसा का लाभ कमाना बताये जाने पर अस्मित गुप्ता को हिरासत मे लिया। सटोरियो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुवा प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराधकेे तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके, आरक्षक ओंकार राजपूत, कलेश्वर यादव, संतोष पोर्ते, राजकुमार , हरिश यादव, नरेश निराला का सराहनीय योगदान रहा।
