बी टेक डिग्रीधारी निकला बाइक चोर, दर्जन भर से ज्यादा बाइक जप्त।

*रायपुर शहर के अलग – अलग स्थानों से एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर (बी.टेक.) डिग्रीधारी आरोपी राहुल वर्मा गिरफ्तार*

* पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के मॉनिटरिंग में वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का किया गया है गठन।*

* चोरी की जप्त 11 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन, पण्डरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डी डी नगर, देवेन्द्र नगर, मौदहापारा एवं पुरानी बस्ती में है अपराध पंजीबद्ध।*

* आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 13 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 5,50,000/- रूपये।*

* आरोपी राहुल वर्मा वर्ष 2023 में 40 नग दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।*

 दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर)  स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिटकी एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

 जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबीर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 

 इसी तारतम्य में विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि खरोरा निवासी राहुल वर्मा जो पूर्व में भी वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है, वर्तमान में अलग – अलग दोपहिया वाहनों की सवारी कर रहा है। 

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा राहुल वर्मा की पतासाजी करते हुये उसे पकड़ा गया। वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर राहुल वर्मा द्वारा लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल वर्मा द्वारा रायपुर शहर के अलग – अलग स्थानों से कुल 13 नग दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

 आरोपी राहुल वर्मा की निशानदेही पर उसके द्वारा अलग – अलग स्थानों पर रखें कुल 13 नग दोपहिया वाहन को बरामद किया गया। वाहनों की जांच करने पर 11 नग दोपहिया वाहनों में थाना सिविल लाईन, पण्डरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डी डी नगर, देवेन्द्र नगर, मौदहापारा एवं पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।   

 आरोपी राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *चोरी की कुल 13 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 5,50,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।   

 आरोपी राहुल वर्मा वर्ष 2023 में रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से कुल 40 नग दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। 

*गिरफ्तार आरोपी- राहुल वर्मा पिता स्व. योगेश वर्मा उम्र 33 साल निवासी ग्राम बुडेरा आजाद चौक थाना खरोरा रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर, 54…
Cresta Posts Box by CP