*फूड पाइजनिंग की सूचना पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे विधायक अटल श्रीवास्तव*
बिलासपुर,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ग्राम बेलगहना में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में थे इसी दौरान सूचना मिली कि ग्रामपंचायत करहीकछार के आश्रित ग्राम केकराडीह आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार खाने से 5 बच्चे बीमार हो गए है। सूचना प्राप्त होने पर श्री अटल श्रीवास्तव तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बच्चों के हाल चाल जाना और डॉक्टर को यथा शीघ्र उचित इलाज प्रदान करने निर्देशित किया। बच्चों के परिजन ने बताया कि गांव के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में पूरक पोषण आहार खाने के बाद लगातार उल्टी और दस्त करने लगे जिसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे शिव दत्त निर्मलकर ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य बेलगहना उपसरपंच अमित गुप्ता गणेश कश्यप राम गंधर्व उपस्थित थे।
