थाना खड़गवां-
▪️अवैध शराब बिक्री पर थाना खड़गवां की कार्यवाही

थाना चिरमिरी-
▪️दो अलग-अलग स्थानों पर थाना चिरमिरी के द्वारा अवैध सट्टा पट्टी करते हुए सटोरियों को पकड़ा गया
थाना जनकपुर-
▪️शादी देखकर लौट रही नाबालिक लड़की से युवक ने किया बलात्कार, कुछ घंटों में ही जनकपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
थाना बैकुंठपुर-
▪️ अपहृत नाबालिग बालिका कुछ ही घंटों में दस्तयाब
थाना बैकुंठपुर-
नगदी रकम एवं सट्टा पट्टी के साथ युवक गिरफ्तार
बिलासपुर- मुखबिर सूचना मिली की ग्राम रतनपुर बैगा पारा में अवैध शराब की बिक्री की जा रही जिस पर थाना खड़गवां द्वारा ग्राम रतनपुर बैगापारा में रेड कार्यवाही कर आरोपी जयराम बैगा से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब 15 लीटर कीमती 1800 ₹ लगभग एवम् जगमोहन बैगा से हाथ भट्टी महुआ शराब 04 लीटर कीमती 480 ₹ लगभग को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर थाना में अप.क्र .208/21धारा 34(2) आब.एक्ट एवम् अप.क्र.209/21धारा 34(1)क का अपराध पंजीबध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर टैक्सी स्टैंड हल्दीबाड़ी में अवैध रूप से सट्टा पट्टी काटते हुए आरोपी सत्येंद्र सिंह पिता रविंद्र नाथ सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी ग्रीन साफ-सफाई हल्दीबाड़ी चिरिमीरी के कब्जे से नगदी रकम 13 सो रुपए एवं एक डॉट पेन सट्टा पट्टी कागज जप्त किया गया एवं कलसी दफाई हल्दीबाड़ी में आरोपी असलम शाह पिता फिरोजशाह उम्र 20 वर्ष निवासी कलसी दफाई हल्दीबाड़ी के कब्जे से 15 सो रुपए नगदी एवं सट्टा पट्टी का कागज जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 क जुआ एक्ट के तहत अपराध क्रमांक क्रमशः 191/21व 192/21 कायमी कर कार्यवाही किया गया है।
कोरिया – के थाना क्षेत्र जनकपुर थाने में बीती रात 6 जुलाई को एक नाबालिक लड़की गांव में ही रेवा प्रसाद यादव के यहां शादी देखने के लिए गई हुई थी। और जब नाबालिक लड़की शादी देखकर लौट रही थी तभी लगभग 7बजे रात्रि को बिसाहूलाल पिता राम किशोर यादव ने नाबालिक लड़के को रास्ते में छेड़छाड़ की और जबरदस्ती नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार किया। जिसके बाद नाबालिक लड़की ने घर में आकर अपने पिता और परिजनों को यह बात बताई और बेहोश हो गई। जिसके बाद नाबालिक लड़की के पिता ने सरपंच कोटवार वा गांव के अन्य व्यक्तियों को इस चीज की जानकारी दी। जहां नाबालिक बच्ची ने बताया कि मेरे मुंह में कपड़ा लगा दिए थे जिसके कारण में हल्ला नहीं कर पाई और उसके बाद मेरे साथ गलत काम किया। जिसकी शिकायत नाबालिक लड़की के पिता ने जनकपुर थाने में लिखित आवेदन पेश कर अपराध पंजीबद्ध कराया। जिसके बाद जनकपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा अपने उच्च अधिकारियों को इस बात की सूचना दी व उनके मार्गदर्शन में थाना जनकपुर पुलिस द्वारा आरोपी बेसाहू लाल यादव पिता राम किशोर यादव उम्र 19 वर्ष, सा. गलाथा तहसील नवा टोला थाना जैतपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश कोगिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
रात्रि 9 बजे प्रार्थीया थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बता कहीं चली गई है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है माता-पिता से पूछताछ करने पर पीढ़ित के माता-पिता द्वारा सूरजपुर अंबिकापुर पत्थलगांव की ओर लड़की के जाने की संभावना व्यक्त करने पर तत्काल सूरजपुर ,अंबिकापुर के गांधीनगर थाना प्रभारी को जरिए मोबाइल सूचित कर व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो भेज कर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन में तस्दीक हेतु बताया गया साथ ही पतासाजी करने हेतु हिदायत देकर थाना बैकुंठपुर से पुलिस पार्टी महिला आरक्षक के साथ रवाना किया गया कुछ देर बाद गांधीनगर थाना प्रभारी अनूप एकका के द्वारा बताया गया कि लड़की बस स्टैंड में मिल गई है इसे गांधी नगर थाने में महिला आरक्षक के साथ सुरक्षार्थ रखकर पूछताछ किया जा रहा है जो अंबिकापुर पहले से पहुंची टीम द्वारा लड़की को तुरंत दस्तयाब कर बैकुंठपुर लाकर माता-पिता के सुपुर्द किया गया ।
जिला कोरिया के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद जुआ सट्टा एवं शराब पर कार्रवाई करने को निर्देशित किया गया था जो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की जूना पारा निवासी अनिकेत गुप्ता जूना पारा में मिलन कश्यप के घर के पास हुआ के जगत में बैठकर सट्टा पट्टी काट रहा है सूचना पर हम हमरा स्टाफ प्रधान आरक्षक शशि भूषण आरक्षक 273, 666 रवाना होकर गए सूचना तस्दीक करने पर अनिकेत गुप्ता जूना पारा मिलन कश्यप घर के पास कुआं के जगत में बैठकर रुपए पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी काटते मिला पुलिस को देखकर दांव लगाने आया व्यक्ति भाग गया अनिकेत गुप्ता पिता ज्ञान चंद गुप्ता उम्र 24 वर्ष साकिन जूना पारा बैकुंठपुर जिला कोरिया से पूछताछ करने पर जूना पारा में रुपए पैसे का दांव लगाकर सट्टा सिलवाना स्वीकार किया जो अनिकेत गुप्ता के पेश करने पर एक सादा कागज में लिखा सट्टा पट्टी लगभग 9111 रुपए का एवं नकदी रकम ₹600 तथा एक डॉट पेन समक्ष वाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी अनिकेत गुप्ता का कृत्य अपराध धारा सदर चार का जुआ एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
