
*🔹लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती वर्ष में बिलासपुर पुलिस की विशेष पहल*
*🔹 छात्र-छात्राओं को थाना यातायात, आई टी एम एस, साइबर थाना, डायल 112 एवं तारबहार थाना का कराया गया शैक्षिक भ्रमण*
*🔹 छात्र-छात्राओं को बिलासपुर पुलिस के कार्य प्रणालियों एवं तकनीकी संसाधनों के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी*
*🔹छात्र-छात्राओं को बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बनाए गए ब्रांड एंबेसडर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा लगातार विभिन्न आयामों पर सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अपराधों का प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम तथा सरल, सुगम, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन हेतु बेहतर ट्रेफिक इंजीनियरिंग, यातायात जागरूकता एवं प्रशमन की कार्यवाही की जा रही है।
नागरिकों को पुलिस के कार्य प्रणालियों के संबंध में सतत निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्यवाही के संबंध में नियमित जानकारी विभिन्न माध्यमो से प्रदान की जाती है। इसी क्रम में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराते हुए पुलिस के विभागीय कार्य प्रणालियों के संबंध में व्यापक स्तर पर जानकारियां प्रदान की गई।
विभिन्न स्कूलों से आए हुए छात्र छात्राओं को सर्वप्रथम शहर के हृदय स्थल शहीद विनोद चौबे चौक में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई तथा यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा किस प्रकार से जिले में सरल, सुगम, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन हेतु ट्रेफिक पुलिस एवं तकनीकी संससाधनो के माध्यम से कार्यवाही की जाती है एवं उसकी क्या-क्या प्रणालियाँ हैं इसके संबंध में व्यापक तौर पर जानकारी प्रदान की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन एवं उपेक्षा पर किस तरीके से चलानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है इस संबंध में धाराओं का उल्लेख करते हुए छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की व्यापक समझ विकसित करने हेतु यातायात में उपयोग होने वाली समस्त तकनीकी एवं उपयोगी संसाधन जिसमे ब्रीथ एनालाइजर, POS मशीन, नेक्स्ट जेन एम परिवहन पोर्टल, व्हील लॉक, मूवेबल सिग्नल तकनीक, स्पीड राडार गन (स्पीडो मीटर ), इंटरसेप्टर, कार एवं बाइक लिफ्टर, बेटन लाइट, संकेतक चिन्हों की प्रयोजन, CCTV कैमेरा एवं उसके माध्यम से चालान आदि समस्त संसाधनों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराते हुए उन्हें यातायात के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
तत्पश्चाप छात्र-छात्राओं को जिले में स्थापित “इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर” के तहत संचालित “आई टी एम एस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम)” के बारे में अलग-अलग टोली बनाकर कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के ऑपरेटिंग रूम में ले जाकर उन्हें प्रत्यक्ष रूप से सिस्टम किस तरीके से काम करती है और कैसे पूरे शहर को ऑनलाइन डिजिटल एवं तकनीकी के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित की जाती है इस संबंध में उन्हें स्वतः ही अनुभव कर ट्रैफिक मैनेजमेंट को संचालित करने का अवसर दिया गया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने स्वयं आई टी एम एस सिस्टम के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के उपस्थिति में आम जनता से ऑनलाइन रूबरू होते हुए उन्हें यातायात नियमों के संबंध में अवगत कराया। साथ ही जहां-जहां पर वाहन चालकों के द्वारा बेतरतीब एवं अव्यस्थित वाहनो को खड़ी की जा रही थी उन्हें कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में लगे हुए अनाउंसमेंट सिस्टम से वाहनों को सुव्यवस्थित किए जाने के संबंध में हिदायत दी गई। इस दौरान बच्चों को सीसीटीवी कैमरा में हाई स्पीड, नम्बर प्लेट रेकग्नाइजेशन, फेस रिकग्नाइजेशन आदि फीचर के बारे में बताया गया, शहर में स्थित एल ई डी, पी ए सिस्टम, वाई फाई सिस्टम, मौसम विज्ञान प्रणाली आदि के सम्बंध उन्हें बड़े विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान डायल 112 की पूरी कार्यप्रलानी जिसमे इवेंट की प्राप्ति और ततपरता से पुलिस की वहाँ पहुंच के सम्बंध में बताया गया।
सभी छात्रों को अलग-अलग टोलियों में बिलासपुर पुलिस के द्वारा संचालित विभिन्न आयामों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं निरीक्षण कराते हुए अगले क्रम में साइबर थाना के प्रणालियों के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। जहाँ उन्हें डिजिटल अरेस्ट, फेक आई डी, काल डिटेल, शोसल मीडिया मॉनिटरिंग, आन लाइन फ्राड, उसके बचाव, डायल 1930, CEIR एवं समन्वय पोर्टल, साइबर अपराध की रोकथाम, आन लाइन फ्राड होने पर रकम होल्ड कराने एवं वापस रकम वापसी के तरीके आदि अनेक विषयों पर जानकारी विस्तार से बताई गई।
इसके पश्चात अलग-अलग टोलियों में समस्त छात्र-छात्राओं को थाना तार बहार में भ्रमण कराकर थानों की कार्यप्रणाली के संबंध में उन्हें विवेचकों के माध्यम से जानकारियां प्रदान की गई। थाने में उन्हें CCTNS एंट्री, क्रिमिनल रिकार्ड, ICJS, पासपोर्ट, कैरेक्टर वेरिफिकेशन, माल खाना, रोजनामचा लेखन, गुम मोबाइल CEIR, समन्वय, अनुभव एप, सशक्त एप, NCRB, VCNB, शिकायत निराकरण, FIR, मर्ग, आदि के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई। इस दौरान बच्चों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से प्रश्न पूछ कर अपने जिज्ञासाओं का उत्तर भी प्राप्त किये।
छात्र-छात्राओं का बिलासपुर पुलिस के विभिन्न शाखाओं एवं थानों में शैक्षणिक भ्रमण का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देश एवं राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रबल भावना विकसित कर उन्हें भारतीय न्याय एवं कानून के प्रति सजग बनाना। उनके पालन हेतु प्रेषित कर एक बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में काम करते हुए आम नागरिकों के लिए भी मानक स्थापित करना। पुलिस के जनहित में किए जा रहे कार्यों एवं जन जागरूकता संबंधी विषयों पर संवाहक एवं ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य कर अपराधों के रोकथाम एवं नियंत्रण में समाज की सहयोगी भूमिका को और व्यापक बनाने की दिशा सशक्त माध्यम विकसित करना।
इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह,एएसपी ट्रेफिक राम गोपाल करियारे, एएसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी कोतवाली निमितेश सिंह, टी आई अनन्त, ड्रीमलैंड, सेंट जोसेफ, बिरला स्कूलों के शिक्षकगण, छात्र छात्राएं, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण, सहित अनेक अनेक अधिकारी कर्मचारी और विशेषज्ञजन उपस्थित थे।
