बिलासपुर,नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड नंबर 40 महाराणा प्रताप नगर, मोहल्ला निराला नगर, राजा होटल के सामने पुराना बस स्टैण्ड के पास बिलासपुर स्थित सरकारी रोड रास्ता की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर, अवैध निर्माण करने वाले गिरिश पाण्डेय, शिरिश पाण्डेय एवं आशीष पाण्डेय के अवैध निर्माण के संबंध में मोहल्लेवासियों के द्वारा की गई शिकायत पर नगर पालिक निगम बिलासपुर के द्वारा धारा 307 का विधिक सूचना पत्र देने के बाद भी निर्माण को न हटाये जाने के परिप्रेक्ष्य में / उक्त निर्माण को 03 दिवस के भीतर तत्काल हटाये जाने बाबत् एवं गिरिश पाण्डेय, शिरिश पाण्डेय एवं आशीष पाण्डेय द्वारा असत्य आधार पर दिये गये बयान जिसके संबंध में इस अभ्यावेदक श्याम कश्यप का जवाब मांगा गया है, उक्त के संबंध में स्पष्टीकरण/जवाब।
कई बार मोहल्ले के लोगों ने की शिकायत
नगर पालिक निगम बिलासपुर के द्वारा अवैध अतिक्रमणकर्ता आशीष पाण्डेय, शिरिश पाण्डेय एवं गिरिश पाण्डेय को दिये गये सूचना पत्र अंतर्गत धारा 307 (2) दिनांक 29.08.2025 एवं 06.11.2024, 28.10.2024 एवं मोहल्लेवासियों के द्वारा की गई शिकायत दिनांक 14.11.2025, 13.11.2025, 11.11.2025, 23.09.2025, 02.06.2025, 28.05.2025, 28.04.2025, 09.04.2025 इतनी शिकायत के बाद भी अभी तक कार्यवाई नहीं हुई है जिसके चलते श्याम कश्यप ने फिर नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
