*जिला स्तरीय आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*
*19 नवविवाहित नवदांपत्य जोड़े को दिया आशीर्वाद*
उपमुख्य मंत्री अरुण साव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बड़ा देव थाना सरगाँव मोहभठ्ठा जिला मुंगेली मे आयोजित जिला स्तरीय आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंडी बोर्ड से स्वीकृत 15.90 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और कहा कि समारोह में पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों से परिणय सूत्र में बंधे 19 नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने इस दौरान उन्होंने सामाजिक समरसता और जनजातीय परंपराओं के महत्व को सराहा। उपमुख्यमंत्री ने इस तरह के सामूहिक आयोजनों को समाज के लिए एक अच्छा संदेश बताया और नव दंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। गोंडवाना संस्कृति के मानने वाले हमारे सभी आदिवासी भाई प्रकृति के पुजारी हैं। आप लोगों ने जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अधताक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि सामूहिक विवाह बहुत ही अच्छी पहल हैं। इस तरह के आयोजन से न केवल समाज संगठित होता है, बल्कि फिजूलखर्ची पर भी रोक लगती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, सामाजिक एकता, सादगी और समरसता का जीवंत उदाहरण है। ऐसे सामूहिक विवाह न केवल सामाजिक बंधनों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज को संगठित कर विकास की दिशा में भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारा आदिवासी समाज अपनी परंपराओं और मूल्यों के साथ इसी तरह आगे बढ़ते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
युवा प्रभाग के अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि सरकार के पास आदिवासियों के लिए बहुत फंड लेकिन उसका उपयोग नहीं होर पा रहा लेप्स हो रहा है जिला अध्यक्ष बीरेंद्र मरावी ने हॉस्टल सहित कार्यक्रम के लिए दस लाख की मांग सरकार से की है इसके अलावा कई और मांगें समाज के तरफ से रखी गई इस अवसर पर शिव चेचाम सूरज मरकाम मनोज मरावी मंडल अध्यक्ष, सहित कार्यकर्ता गण एवं आमजन बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।
