
बिलासपुर, कंपनी गार्डन में सुबह सुबह किसी असामाजिक तत्व ने मधु मक्खी के छत्ते को छेड़ दिया उसके बाद जो तांडव मधु मक्खी का शुरू हुआ कोई नहीं बच पाया , सुबह सुबह गार्डन में ऐसी भगदड़ मची की पूरा गार्डन खाली हो गया सुबह घूमने वाले सिंधी व्यापारी जमकर भागे भागे, मधु मक्खी ने किसी को नहीं छोड़ा सबको सबका सिखाया प्रकृति से छेड़छाड़ करने वालों को अच्छा सबक मिला ,एक युवक ने बताया कि हम लोग घूम रहे थे तभी अचानक मधु मक्खी का हमला हो गया भगदड़ मच गई , किसी ने पीछे से छेड दिया, एक बुजुर्ग ने बताया कि सालों से हम घूम रहे है लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ जरूर किसी ने मधु मक्खी के छत्ते से छेड़खानी की है तभी ये स्थिति बनी है, कुछ सिंधी युवक पत्रकार से फोटो खींचने पर धमकी देने लगे हमको जानते नहीं हो,कहा वीडियो क्यों ले रहे हो प्रेस वाले हो तो क्या हो गया हमको आपको नाप देंगे ,ये धमकी दे रहे थे कि फिर इनके पीछे मधु मक्खी पहुंच गई और भागे ,एक छोटे व्यापारी ने बताया कि कुछ लोग सुबह सुबह गलत हरकत करते रहते है जिसके कारण भी मधु मक्खी ने इनको काटा है हम लोग तो यही बैठते है हमको कुछ नहीं हुआ केवल एक ग्रुप पर मधु मक्खी ने हमला क्यों किया। मधु मक्खी के काटने से कई लोगों के मुंह कान शरीर सूज गए है भगदड़ में कई लोग गिर पड़े , हर कोई अपने शरीर को खुजाते दिख रहा था,किसी का मुंह बहुत सूज गया किसी किसी का पेट सुबह सैंडो बनियान और बरमूडा में घूमने वालों का दिमाग ठिकाने लग गया। मधु मक्खियों के कारण सब इधर उधर भाग रहे थे कुछ संतोष भवन वाली गली में भागे कुछ गोल बाजार तरफ हॉफ रहे थे , एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे तेरे कारण हुआ तेरे कारण हुआ बशर्ते प्रकृति ने उनके साथ छेड़खानी करने वालों को सजा दी ऐसा लोगो का कहना है।
