
बिलासपुर 07.07.2026- तपती दोपहरी गरमी में चौंक चौराहो पर तैनात यातायात विभाग के जवानो को पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेनन के नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण के उपस्थिति में कांग्रेस जनों द्वारा गमच्छा प्रदान किया गया। यातायात विभाग पहुंचकर यातायात प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे को गमच्छा प्रदान किया गया ताकि कार्यालय से सभी जवानो को गमच्छा वितरित किया जाये। कार्यालय में उपस्थित सभी जवानों को भी गमच्छा प्रदान किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने गमच्छा प्रदान करने की सराहना की और कहा कि पुलिस और जनता का सहयोग से ही यातायात सुगम होगा।
जावेद मेनन ने बताया कि यातायात विभाग के सिपाही कर्मचारी अधिकारी धूप में यातायात सुगम करने का कार्य करते है इसलिए उनके लिए गर्मी से बचाव हेतु गमच्छा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रामाशंकर बघेल रमजान गौरी आयाज खान रिजवान खान मोनू ठाकुर सज्जू खान वकार खान आदि उपस्थित थे।
