बिलासपुर मंडल के नए सीनियर डीआरएम अनुराग कुमार ने बताया ट्रेनों की लेटलतिफ़ी अगले साल तक सुधर जाएगी अभी 11प्रतिशत सुधरा है , सारनाथ, अमरकंटक को उस्लपुरा से छोड़ने के बाद भी समय दुरुस्त नहीं होने पर डीआरएम ने पहले डीआरएम राकेश रंजन को देखा फिर कहा कि इसकी जांच कराएंगे।, नवंबर में हुई ट्रेन दुर्घटना की रिपोर्ट अभी नहीं आई है , बोर्ड से फायनल रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई होगी, यात्री ट्रेन सुविधा अच्छी करने के साथ कहा कि लदान बंद नहीं कर सकते, कोयला छत्तीसगढ़ में होता है इसका परिवहन करना होगा। रेलवे के निजी करना के सावल पर मुस्कुराते हुए डीआरएम ने कहा अभी कोई योजना नहीं है
*बिलासपुर मंडल की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियां*
बिलासपुर :- 02 अप्रैल 2026
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संपूर्ण भारतीय रेलवे के साथ ही साथ बिलासपुर मंडल में आधारभूत संरचना, माल लदान, यात्री परिवहन एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान नई लाइनों का निर्माण, तीहरीकरण तथा चौथी लाइन का कार्य तीव्र गति से हुआ। यात्री सुविधाओं के विकास का बेहतर क्रियान्वयन तथा प्रमुख स्टेशनों में नई-नई यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई। माल लदान के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए गए। इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने मंडल सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर मीडिया के प्रतिनिधियों से परिचर्चा की। इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने मंडल की प्रमुख महत्वपूर्ण उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी साझा की |
उन्होने बताया कि बिलासपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 193.970 MT की लोडिंग कर भारतीय रेल में दूसरा सबसे अधिक लोडिंग वाला करने वाला मंडल बना है | यह पिछले वर्ष की तुलना में 4.27 MT अधिक है। इसके अलावा, मंडल ने मार्च 2026 में कुल माल ढुलाई का रिकॉर्ड 18.31 MT लोड किया है, जो किसी भी महीने के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इसके साथ ही मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के समय पालन में 11.11 फीसदी का सुधार किया गया है |
*बुनियादी ढांचा विकास*
इस वर्ष मंडल में अतिरिक्त तीसरी और चौथी लाइनों को चालू करने से, बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने और डिवीजन में ट्रैफिक की आवाजाही को आसान बनाने में भी मदद मिली है।
*तीसरी लाइन कमीशनिंग -* कुल 38.2 किमी – जिसमें चंदिया रोड से विलायत कलाँ 8.3 किमी तथा बीरसिंहपुर-उमरिया – 29.9 किमी शामिल हैं |
*चौथी लाइन कमीशनिंग –* 47.2 किमी – जिसमें जामगा-कोतरलिया – 8.5 किमी , उरगा-कुसमुंडा – 12.6 किमी तथा कोतरलिया-भूपदेवपुर -26.1 किमी शामिल है |
*ऑटो सिग्नलिंग –* 32 रूट किमी – जिसमें कोतरलिया-जामगा,चांपा-सारागाँव, रायगढ़-कोतरलिया तथा रायगढ़-किरोड़ीमल नगर सेक्शन शामिल है |
*गति में वृद्धि -* 131.39 RKM से अधिक के सेक्शन में गति बढ़ाई गई।
*यात्रियों के लिए सुविधाएं और सेवाएं*
मोबाइल टिकटिंग में पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 (16.86 करोड़) की तुलना में 17.79 करोड़ यानी 05.51% की बढ़त दर्ज की गई है।
ATVM फैसिलिटेटर्स की संख्या 10 (2024-25) से बढ़कर 30 (वित्तीय वर्ष 2025-26) हो गई है। वर्तमान में, मंडल में 55 स्थानों पर 55 STBA (NSG–4: 3, NSG–5: 13, NSG–6: 39) कार्यरत हैं।
मंडल भर में कुल 33 PRS स्थानों को अपग्रेड किया गया है, जिसमें 44 UTS काउंटरों को एकीकृत टिकटिंग सेवाओं के लिए UTS-सह-PRS काउंटरों में परिवर्तित किया गया है।
यात्रियों की सुविधा के लिए नागपुर रोड हाल्ट पर M-UTS प्रणाली के माध्यम से टिकटिंग की सुविधा लागू की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए, विशेष रूप से व्यस्त समय (peak hours) के दौरान, BSP (6), RIG (3), NIA (1) और USL (1) स्टेशनों पर 11 M-UTS प्रणालियाँ स्थापित की गई हैं।
मंडल भर में कुल 44 PRS प्रणालियों को सफलतापूर्वक GUI-आधारित PRS प्रणाली से सुसज्जित किया गया है।
ट्रेन संख्या 22170/69 हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर स्टेशन पर, 22408/07 निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस का कोतमा स्टेशन पर और 18478/77 उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव (stoppage) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मंडल ने भारतीय रेलवे में टिकट जांच से होने वाली आय के मामले में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
SECR में पहली बार, BSP स्टेशन पर पैकेटबंद वस्तुओं के लिए एक स्वचालित वेंडिंग मशीन (AVM) स्थापित की गई है। वर्तमान में, कुल 05 AVM कार्यरत हैं (BSP-02, USL-01, RIG-01, CPH-01)।
BSP मंडल में कुल 10 वाटर वेंडिंग मशीनें (04- BSP, 02- PND, 4-USL) चालू की गई हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 18 हो गई है। छह नई वाटर वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराने हेतु टेंडर दे दिया गया है और उन्हें जल्द ही चालू किया जाएगा।
SECR में पहली बार, BSP स्टेशन पर स्व चालित डिजिटल लॉकर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
SECR में पहली बार, USL स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड-आधारित एक्सेस-नियंत्रित पार्किंग प्रणाली उपलब्ध कराई गई है।
SECR में पहली बार, BSP और USL स्टेशनों पर RAPIDO द्वारा राइड-हेलिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
SECR में पहली बार, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के लिए BSP में एक हेल्थ कियोस्क उपलब्ध कराया गया है।
दिव्यांगजनों के लिए ID कार्ड, जो पहले मैन्युअल रूप से जारी किए जाते थे, अब ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में जारी किए गए 31 ID कार्डों की तुलना में, वित्त वर्ष 2025-26 में 162 ऑनलाइन ID कार्ड जारी किए गए हैं।
वाणिज्यिक विभाग ने दिव्यांगजनों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के मुफ्त परिवहन के लिए दो बैटरी-चालित इलेक्ट्रिक रिक्शा उपलब्ध कराए हैं।
दागोरा स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 और 3 पर 2 PF शेल्टर का विस्तार किया गया है
शहडोल स्टेशन के तीनों पर PF शेल्टर का निर्माण किया गया है।
शहडोल के लोको कॉलोनी में सबमर्सिबल पंप के साथ एक बोरवेल और एक नया ओवरहेड टैंक (क्षमता 42,000 लीटर) चालू किया गया है। साथ ही शहडोल स्टेशन पर कोच में पानी भरने के लिए हाइड्रेंट पाइपलाइन लगाया गया जिससे हर मौसम में पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
टेंगनमाड़ा स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 और 3 प्लेटफ़ॉर्म में प्लेटफार्म राइसिंग का कार्य किया गया |
*इस वर्ष किए गए अन्य कार्य*
16 लोकोमोटिव को सफलतापूर्वक ‘कवच’ (ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली) से सुसज्जित किया गया है ।
चक्रधरनगर ब्लॉक केबिन को एक नया स्टेशन के रूप में चालू किया गया है |
पेंड्रारोड स्टेशन पर पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर कनेक्टिविटी पूरी की गई।
26 स्थानों के लक्ष्य के मुकाबले 59 स्थानों पर स्वचालित फायर अलार्म डिटेक्सन प्रणाली का प्रावधान किया गया |
भनवारटंक टनल में कम्युनिकेशन सिस्टम स्थापित किया गया ।
वर्ष 2025-26 के दौरान ₹24,196.83 करोड़ रुपए की आय अर्जित की गई , जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 3.59% अधिक है; पिछले वर्ष यह ₹23,357.57 करोड़ थी।
BSP कोचिंग डिपो में LHB कोचों के रखरखाव के लिए सुविधाओं का निर्माण। साथ ही पिट लाइन संख्या 1 का नवीनीकरण साथ ही वंदे भारत ट्रेन के बेहतररखरखाव हेतु पिट लाइन संख्या 4 की लंबाई बढ़ाने के साथ ही ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य किया गया |
लगभग ₹150 करोड़ की वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव हेतु कोचिंग डिपो का निर्माण कराया जा रहा है |
बिलासपुर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को ‘सर्वश्रेष्ठ रखरखाव रेक’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
*सुरक्षा*
‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 189 (106 लड़के + 83 लड़कियां) बच्चों का रेसक्यू कर उनके परिवार जनों से मिलवाया गया | ।
‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत 87.92 लाख रुपये का छूटा हुआ सामान बरामद किया गया और यात्रियों को सौंप दिया गया।
NDPS अधिनियम के तहत 60 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 1.32 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी सहेली’ टीम द्वारा कुल 75,516 अकेली महिला यात्रियों की सहायता की गई।
