
🔹 रतनपुर-कोटा मार्ग पर राहगीरों को रोककर चाकू से हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए।
🔹 वाहनों पर पत्थर मारने वाले 02 बदमाश भी गिरफ्तार।
बिलासपुर , 31.03.2026 को प्रार्थी सुमित कुमार रजवाड़े (उम्र 36 वर्ष) द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 30.03.2026 को दोपहर लगभग 03:00 बजे, वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम कोरबाभांवर जा रहे थे।
जूनाशहर बाईपास रोड के पास 04 अज्ञात व्यक्ति पल्सर मोटरसाइकिल से आए, रास्ता रोककर शराब पीने हेतु पैसे की मांग करने लगे। पैसे देने से मना करने पर गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी एवं मारपीट की गई।
इसी प्रकार, प्रार्थी राहुल सिदार (उम्र 22 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 29.03.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे, वह अपने साथियों के साथ शादी से लौटते समय जूनाशहर-लखनी देवी मंदिर मार्ग पर पहुँचे, जहाँ 04 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और रास्ता रोककर पैसे की मांग की।
पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा एक आरोपी ने अजय ध्रुव पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस कार्यवाही
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
➡️ पुलिस टीम द्वारा 04 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
➡️ आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद किया गया।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1. मनीष मरावी (उम्र 21 वर्ष), निवासी अमतरा, थाना कोनी
2. विक्रम मरावी (उम्र 20 वर्ष), निवासी जूनाशहर, थाना रतनपुर
➡️ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️ 02 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🪨 पत्थरबाजी की घटना में कार्यवाही
रतनपुर-कोटा मार्ग पर वाहनों पर पत्थर फेंकने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा:
🔹 सिद्धार्थ धुर्व्रे (उम्र 20 वर्ष)
🔹 उमेन्द्र सिंह (उम्र 25 वर्ष)
निवासी जूनाशहर को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170 BNS के तहत कार्यवाही की गई
👏 सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में:
निरीक्षक नीलेश कुमार पाण्डेय,
उप निरीक्षक विष्णु यादव,
सउनि दिनेश तिवारी,
प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह,
आरक्षक गोविंदा जायसवाल, धीरज कश्यप, संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।
