बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना : कौशिक

*धरमलाल कौशिक ने किया कन्या पूजन: महानवमी पर सपरिवार लिया आशीर्वाद, प्रदेश एवं क्षेत्र के कल्याण की कामना की

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने गृह निवास परसदा में आज पावन महा नवमी के शुभ अवसर पर सहपरिवार के साथ विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति से कन्या पूजन किया। इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा के स्वरूप में विराजित कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें सादर भोग अर्पित किया गया तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के विकास, समृद्धि और मंगल मय जीवन की कामना की। श्री कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि माता रानी की असीम कृपा से यह दिव्य अवसर आत्मिक शांति, श्रद्धा एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कन्याएं साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप हैं। उनकी सेवा और पूजन से मन को अपार शांति मिलती है। उन्होंने कहा बेटियां हमारे समाज की आधारशक्ति हैं और उनका पूजन साक्षात शक्ति की उपासना है। उन्होंने कहा कि कन्याओं के सम्मान और सेवा से न केवल पितरों का उद्धार होता है, बल्कि यह हमारे भीतर सात्विक गुणों और करुणा का संचार भी करता है।यह पवित्र परंपरा हमें नारी शक्ति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
*पर्यावरणीय उल्लंघनों पर मंडल सख्त: 30 उद्योगों पर उत्पादन बंद,…
Cresta Posts Box by CP